Prabhat Chingari
Uncategorizedउत्तराखंड

पीएम मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर, आदि कैलाश के करेंगे दर्शन,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आ रहे हैं ।यहां वो 4200 करोड़ों की सौगात देंगे ।साथ ही भोलेनाथ का आशीर्वाद भी लेंगे ।पीएम पहले पिथौरागढ़ पहुंचकर आदि कैलाश के दर्शन करेंगे. इसके बाद जागेश्वर धाम जाएंगे. पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे जहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे. वो स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी देखेंगे और सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

पीएम ने उत्तराखंड आने से पहले गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड के जन-जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा. यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का सुअवसर भी मिलेगा ।अपने इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी उत्सुकता से प्रतीक्षा है।
स्वागत के लिए पिथौरागढ़ शहर तैयार
पीएम मोदी के स्वागत के लिए पिथौरागढ़ शहर तैयार है. जहां नैनी सैनी हवाईअड्डे से जनसभा स्थल तक छह किलोमीटर लंबी सड़क को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों को दर्शाते भित्तिचित्रों और चित्रकारी से सजाया गया है. प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी 12 अक्टूबर को आदि कैलाश और पार्वती ताल के दर्शन करेंगे. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी इस क्षेत्र को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे और उनके आगमन से आदि कैलाश पर्यटन क्षेत्र को भी एक नई पहचान प्राप्त होगी.”
पीएम मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर, आदि कैलाश के करेंगे दर्शन, 4200 करोड़ की देंगे सौगात

Related posts

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने निर्धन बेटी के विवाह में सहयोग किया।

prabhatchingari

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशाल त्यागी को मिली अहम जिम्मेदारी

cradmin

आईपीआरएस ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइज़ेशन के साथ एक ऐतिहासिक बौद्धिक संपदा संवाद के लिए वैश्विक और भारतीय रचनाकारों को एक मंच पर लाया

prabhatchingari

टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद संवेदनशील।

prabhatchingari

यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर सिलक्यारा-पौलगांव (बड़कोट) सुरंग 16 अप्रैल को होगी आरपार सीएम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर डीएम का निरीक्षण

prabhatchingari

उत्तराखंड की नन्हीं प्रतिभा एंजल नैथानी को ‘देवभूमि विभूति सम्मान’

cradmin

Leave a Comment