Prabhat Chingari
अपराध

पुलिस ने बड़ी अवैध वन सम्पदा 405 टीन अवैध लीसा का परिवहन करते हुए दो तस्कर गिरफ्तार किया

ललिता प्रसाद लखेड़ा
पुलिस ने बड़ी अवैध वन सम्पदा 405 टीन अवैध लीसा का परिवहन करते हुए दो तस्कर गिरफ्तार किया है
जनपद चमोली की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद की कमान सभालते ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध समस्त सीओ, थाना, चौकी, एसओजी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं थाना गैरसैण पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आखड़ गधेरा आदिबद्री के पास से ट्रक से 405 टिन अवैध लीसा जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपए बताई गई है बरामद किया गया। पुलिस टीम के पूछताछ के दौरान चालक द्वारा लीसा परिवहन सम्बन्धी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने पर पुलिस द्वारा मुकेश जोशी पुत्र वासुदेव जोशी निवासी मोहल्ला गन्ना सेंटर किशनपुर गुरुद्वारा, रामपुर रोड चौकी देवल चौड़ थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल व संजय पुत्र अजमेर सिंह निवासी ग्राम छाजपुर खुर्द तहसील बापौली थाना पानीपत जिला पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया की उक्त लीसे को द्वाराहाट से कर्णप्रयाग ले जाया जा रहा था।

Related posts

कमान संभालते ही एक्शन में एसएसपी देहरादून, जनपद में 20 चेकिंग प्वाइंट निर्धारित

cradmin

देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ा ठक-ठक गैंग का शातिर सदस्य

cradmin

त्योहार में हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया सबक

cradmin

24 घंटे में फायरिंग कांड का खुलासा, यूनिवर्सिटी छात्र गिरफ्तार

cradmin

किन्नर के भेष में बधाई मांगने पहुंचे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

cradmin

हाथ में सिगरेट लेकर, पुलिस की गाड़ी के बोनट में बैठ फोटो खींचाकर दबंगई दिखाने का चढ़ा था सुरूर, पुलिस ने उतार दिया गुरुर

prabhatchingari

Leave a Comment