Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

पुलिस का सिपाही बना अपराधी , देहरादून एसटीएफ ने कोलकाता से किया गिरफ्तार

देहरादून स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है , 4 साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बांग्लादेश बॉर्डर के पास कोलकाता से गिरफ्तार किया है , बता दें यह शक्श अपना नाम , पहचान और हुलिया बदल कर कोलकाता में पिछले 4 सालों से छुपा हुआ था वहीं इस अभियुक्त पर फर्जी फाइनेंस कंपनी चलाने का आरोप है , इस शक्श ने देहरादून थाना रायवाला क्षेत्र में एयरवेज इंटरप्राइजेज नाम की एक फर्जी फाइनेंस कंपनी खोली थी जिसमें जनता को 15 दिनों में किश्तों के आधार पर डेड गुना पैसा वापस करने का लालच देकर कंपनी में निवेश करने का लालच दिया गया था , कई लोग इस शख्स की बातों में आ गए और अपना काफी सारा पैसा इसकी फर्जी कंपनी में निवेश कर दिया जिसके बाद यह पूरा पैसा लेकर फरार हो गया ,

यह अभियुक्त दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही भी था जिसकी वजह से इसे मालूम था कि पुलिस कैसे काम करती है और किस तरह पुलिस को चकमा दिया जा सकता है , और इन्हीं कारणों की वजह से पुलिस को शख्स को ढूंढने में 4 साल लग गए । बता दें 2019 में रायपुर पुलिस द्वारा कंपनी ने छापा मारकर इसके 7 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था ।

 

Related posts

देहरादून की IMA में बदली तस्वीर, ब्रिटिश विरासत की विदाई

cradmin

जौनपुर ठेकेदार संघ कार्यकारिणी के गठन पर विवाद, ठेकेदारों ने जताया विरोध

prabhatchingari

चन्द्रयान-3 की सफल लॉचिंग पर महाराज ने दी बधाई

prabhatchingari

देहरादून से बड़ी खबर , पटाखों की गूंज से दहला ट्रांसपोर्ट नगर, मची अफरा तफरी।

prabhatchingari

देहरादून-मसूरी रोड पर कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

cradmin

CCTV फुटेज एक रिकार्ड और आरटीआई के दायरे में,तब तक देने से इंकार नहीं जब तक संप्रभुता, सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा न हो..आईसी योगेश भट्ट

prabhatchingari

Leave a Comment