चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव(IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस की गौरा शक्ति टीम द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिला हेड कांस्टेबल पूनम रानी व महिला आरक्षी प्रियंका द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें आत्मरक्षा हेतु सुदृढ़ करते हुये प्रगति के पथ पर निडर होकर अग्रसर होने हेतु सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे जनपद की सैकड़ों छात्रायें लाभान्वित हो रही है।
इस कार्यक्रम में छात्राओं को आज Self Defence Training/UAC (Un Armed Combat) का प्रशिक्षण दिया गया एवं छात्राओं को गुड टच बेड टच के अन्तर के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
छात्राओं को असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल साइट्स का गलत इस्तेमाल करते हुये छात्राओं के साथ फेक आईडी बनाकर ब्लैकमेल जैसी घटनाये की जाती है इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिये छात्राओं को साईबर सेफ के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
इस कार्यक्रम में पोक्सो एक्ट/Legal Rights के बारे में जानकारी दी गयी, जिससे स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी एवं विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना करने में सहायक होगी।
“ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के तहत छात्राओं को धार्मिक स्थलों में मर्यादित वस्त्रों को धारण कर ही जाने हेतु कहा गया।
छात्राओं को बताया की यदि कोई व्यक्ति उनके साथ अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटना को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें।
इस दौरान श्री ललित मोहन विष्ट प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
