Prabhat Chingari
Uncategorized

दीपावली और गौचर मेले को लेकर व्यापारियों और टैक्सी चालकों के साथ हुई पुलिस की बैठक*

*दीपावली और गौचर मेले को लेकर व्यापारियों और टैक्सी चालकों के साथ हुई पुलिस की बैठक*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पुलिस चौकी गोचर में आयोजित व्यापारियों व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक में दीपावली व गौचर मेले में यातायात तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
कर्णप्रयाग थाने के एसआई पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीपावली व गौचर मेले में यातायात व्यवस्था के साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने रखने के लिऐ विभिन्न सुझावों पर अमल करते हुए निर्णय लिया गया कि धन तेरस के दिन से मुख्य बाजार में टेली लगाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। तय किया गया कि इस बार मेले में कर्णप्रयाग की ओर से आने वाली बाइको को ग्रैफ चौक पर निर्मित पालिका की पार्किंग तथा रूद्रप्रयाग की ओर से आने वाली बाइकों को वन विभाग की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज तथा केन्द्रीय विद्यालय के मैदानों में भी व्यवस्था की गई है। पटाके बेचने का लाइसेंस केवल स्थानीय लोगों को ही दिया जायेगा। उन्हें भी लाइसेंस की सभी शर्तों पर खरा उतरना पड़ेगा।
नाबालिगों को बिना लाइसेंस वाहन चलाने को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मेले के दौरान होटलों व दुकानों में शराब पीने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके पुलिस को सिविल वर्दी में सहयोग की अपेक्षा की है।
इस अवसर पर गौचर चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, बिजय प्रसाद डिमरी, पंकज भंडारी, राकेश केडियाल, दिनेश बिष्ट, उमेश कुमार, सुनील पंवार आदि कई लोगों ने विचार व्यक्त किये।

Related posts

SGRR विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट…..

prabhatchingari

इटली के शिक्षामित्रों ने किया ग्राफिक एरा का दौरा

prabhatchingari

डकैती की घटना मे जांच एजेंसियों पर हमला अनुचित, राजनीति से बाज आये कांग्रेस: चौहान

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल ने सार्वजनिक क्षेत्र के मानव संसाधन प्रबंधन में उत्कृष्टता लाने के लिए आयोजित ‘एचआर रिट्रीट: नेविगेटिंग इमर्जिंग ट्रेंड्स’ कार्यक्रम संपन्न हुआ

prabhatchingari

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई – यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त शिकंजा

cradmin

किसान दिवस पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान संवाद में किसानों को संबोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।*

prabhatchingari

Leave a Comment