Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

पुलिस ने नाबालिग को आरोपियों के कब्जे से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर पुलिस ने स्कूल के लिए घर से निकली एक नाबालिग के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के बाद पुलिस ने नाबालिग और दो युवकों काे मेरठ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवकों पर अपहरण समेत दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। काशीपुर सीओ वन्दना वर्मा ने काशीपुर कोतवाली में आज काशीपुर कोतवाली में प्रेसवार्ता में प्रेसवार्ता कर बताया कि कुंडेश्वरी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीते रोज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 बर्षीय नाबालिग पुत्री कोतवाली स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। रोज की तरह 7 जुलाई को सुबह करीब 6:30 बजे वह तैयार होकर स्कूल जाने के लिए कहकर घर से निकली थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को उसके स्कूल में पढ़ने वाली सहेलियों से जानकारी करने पर पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंची। साथ ही उसकी कक्षा में पढ़ने वाली एक अन्य लड़की के भी लापता होने की सूचना मिली। बताया कि उसकी पुत्री घर से मोबाइल भी अपने साथ लेकर गई है। उसने बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता छात्रा की मोबाइल को सर्विलांस और सीडीआर के जरिए नाबालिग की तलाश शुरू की। कोतवाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने नाबालिग का पीछा करने के लिए निकली। गुमशुदा का सीडीआर एसओजी से प्राप्त करने पर एक ही मोबाइल नम्बर पर लगभग 20 बार बात करना प्रकाश में आया। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन अमरोहा में आने पर पुलिस टीम अमरोहा पहुंची और वहां से आरोपी दीप चन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि दीपचंद्र युवती को दूसरे आरोपी रोहित के हवाले कर चुका है। उसके बाद पुलिस टीम दीपचंद्र को साथ लेकर मेरठ पहुंची तो वहां पुलिस ने दूसरे अभियुक्त रोहित और लापता हुई नाबालिग को मेरठ में कैश वैन के अन्दर केविन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 18 वर्षीय दीप चंद्र पुत्र प्रकाश सिंह निवासी ढकिया अमरोहा और 23 वर्षीय रोहित पुत्र अंतरपाल निवासी चनपुरा खरखौदा मेरठ पर धारा 363, 366, 368, 376 और 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। नाबालिग को अभियुक्तों सहित बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी विनोद जोशी, एसआइ संतोष देवरानी, कां. कुलदीप सिंह, कां. मुकेश कुमार व कां. गजेन्द्र गिरी आदि ।

Related posts

देहरादून से बड़ी खबर , पटाखों की गूंज से दहला ट्रांसपोर्ट नगर, मची अफरा तफरी।

prabhatchingari

भीमगौड़ा बैराज का गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं: महाराज

prabhatchingari

तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा के इन 12 सांसदों ने दिये इस्तीफ़े..

prabhatchingari

लद्दाख घटना में शहीद हुए जवानों के परिजनों को पत्र के माध्यम से भेजा जाएगा शोक पत्र – गणेश जोशी।

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग एवं BIS के संयुक्त तत्वावधान में अधिकारियों के लिए क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित

cradmin

फ्लो उत्तराखंड ने ‘ए डे लेट, एंड ए रुपी शॉर्ट’ विषय पर सेमिनार किया आयोजित

prabhatchingari

Leave a Comment