Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

लोकप्रिय साहित्य में हैं शोध की अत्यधिक संभावनाएं: डॉ योगिशा

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को अंग्रेजी विभाग द्वारा व्याख्यान श्रृंखला के तहत एक आमंत्रित व्याख्यान आयोजित किया गया।
अंग्रेजी में लोकप्रिय साहित्य विषय पर आयोजित व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ योगिशा ने कहा कि वर्तमान दौर में युवा पीढ़ी में लोकप्रिय साहित्य की अत्यधिक मांग है और इसीलिए इस क्षेत्र में शोध की भी प्रबल संभावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि परंपरागत साहित्य के साथ साथ नए प्रयोगों के साथ नवीन साहित्य लिखा जा रहा है जो युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का काम कर रहा है और इसमें चेतन भगत एवं अमीश चौधरी, मेघना पंत एवं सचिन गर्ग का साहित्य प्रमुख है।
कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि नए नए विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया जाने वाला व्याख्यान छात्र छात्रों के मध्य विषय को समझने की नई दृष्टि उत्पन्न करता है।
इस अवसर पर प्रवक्ता दिनेश पंवार, राजेंद्र प्रसाद, ज्योति नेगी, रोशनी, अनुराग बिष्ट, नुपुर आदि उपस्थित थे।

Related posts

आर्यन स्कूल ने छात्रों के लिए आयोजित किया करियर काउंसलिंग सत्र

prabhatchingari

पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

prabhatchingari

धराली है मां गंगा का मायका? इससे जुड़ी पौराणिक कथा

cradmin

स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस का करारा प्रहार

cradmin

होटल व रेस्टोरेंट में 20 अप्रैल को सभी को 20 % की छूट…..

prabhatchingari

ओलंपस हाई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एआई जागरूकता सत्र आयोजित

cradmin

Leave a Comment