Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

चमोली के ल्वाणी गांव में 18 व 19 सितंबर को होने वाले श्री नन्दा देवी उत्सव की तैयारियां हुई तेज

ललिता प्रसाद लखेड़ा
जनपद चमोली के ल्वाणी गांव में 18 व 19 सितंबर को होने वाले श्री नन्दा देवी उत्सव की तैयारियां हुई तेज
जनपद चमोली में देवाल विकासखंड के ल्वाणी गांव 18 व 19 सितंबर को होने वाले श्री नन्दा देवी उत्सव की तैयारियां तेज हो गई है। आयोजक कमेटी की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
श्री नन्दा देवी राजराजेश्वरी लोकजात यात्रा के ल्वाणी गांव पहुंचने पर आयोजित होने वाले राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले का इस बार भी भव्य आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि मेले का उद्घाटन 18 सितंबर को सायं ल्वाणी गांव के पिलखड़ा स्थित राजराजेश्वर देवी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया जायेगा। इसके लिऐ राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। रात्रिकालीन कार्यक्रमों के तहत क्षेत्र के स्कूल, कालेजों के साथ ही क्षेत्र के सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक नगरकोटी, विवेक नौटियाल, कुन्दन बिष्ट आदि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
19 सितंबर को ही श्री नन्दा देवी राजराजेश्वरी लोकजात यात्रा दोपहर में पिलखड़ा स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पहुंचेगी। इस मौके पर नन्दा की उत्सव डोली की पूजा अर्चना के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ इस दो दिवसीय मेले का विधिवत समापन होगा।
बैठक में समिति के दर्शन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, भूपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामेश्वरी देवी, दीपा देवी, बिमला देवी, दीपक सिंह, पंकज सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने आम यात्रियों के बीच दर्शन पंक्ति में खड़े होकर तीर्थयात्रियों की दिक्कतें सुनी

prabhatchingari

ग्रहण व गजकेसरी योग का आज किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

prabhatchingari

5 जनवरी 2026 का पंचांग व राशिफल: शुभ योग और ग्रहों की चाल

cradmin

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी को तय होगी।

cradmin

रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब बनेंगे साक्षी : सीएम

prabhatchingari

कर्क और कन्या राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, सिंह राशि वाले न करें किसी पर आंख मूंदकर भरोसा

cradmin

Leave a Comment