Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे टर्म को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान,

देहरादून में ग्लोबल इंवेस्टर समिट का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगले कुछ वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेरी तीसरी टर्म में भारत दुनिया में पहले तीन पर होकर रहेगा।पीएम मोदी ने उत्तराखंड से इस बात के संकेत​दे दिए हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा सरकार लाने जा रही है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में इस बात का जिक्र किया कि जनता अब स्थिर सरकार चाहती है। विधानसभा चुनावों के परिणामों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि सभी अब स्थिर सरकार चाहते हैं। इसका परिणाम है राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।इसके साथ ही पीएम ने मंच से अगले लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़े संकेत दिए हैं। पीएम मोदी ने निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश करने के लिए आमंत्रित करने के​साथ ही कहा कि आने वाला समय भारत का है। इसके लिए उनकी सरकार लगातार कोशिश कर रही है। साथ ही आने वाले समय में वे भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी में लाकर लाएंगे।इसके लिए मोदी ने कहा कि उनके तीसरे टर्म में वे ऐसा करके दिखाएंगे। बता दें कि 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। भाजपा मोदी की हैट्रिक के लिए लगातार कोशिश कर रही है। अब तक दो कार्यकाल में जिस तरह पीएम मोदी का कद बढ़ा है और जनता में लगातार मोदी की लोक​प्रियता बढ़ी है। उसको देखते हुए भाजपा को विश्वास है कि तीसरी बार फिर मोदी सरकार आएगी। यही विश्वास पीएम मोदी के देहरादून में इंवेस्टर समिट के शुभारंभ के संबोधन में नजर आया है।

Related posts

धामी कैबिनेट के 11 बड़े फैसले, पेंशन-वेतन से लेकर आयुष्मान तक अहम निर्णय

cradmin

धर्मांतरण मामलों को लेकर स्वामी रसिक महाराज ने की एस एस पी से मुलाकात

cradmin

ज्योर्तिमठ आपदा पुनर्निर्माण कार्यो हेतु आभार जताया। ज्योर्तिमठ रविग्राम में स्टेडियम हेतु आग्रह किया

cradmin

मुख्य सचिव ने जेजेएम के तहत कार्यों की गुणवत्ता के मुद्दे का संज्ञान लिया, जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश*

prabhatchingari

सीव्यू सेवा ट्रस्ट प्रदेश के नेत्रहीन लोगों को मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया

cradmin

मुख्यमंत्री सश्कत बहना उत्सव योजना

prabhatchingari

Leave a Comment