Prabhat Chingari
Uncategorized

पर्यावरण विज्ञान के प्रो. आर. के. मैखुरी लौह पुरुष पं. देवराम नौटियाल पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया गया

*हेमवती नंदन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आर. के. मैखुरी लौह पुरुष पं. देवराम नौटियाल पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया गया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
प्रोफेसर मैखुरी द्वारा हिमालयी पर्यावरण और विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने मौलिक शोध और प्रकाशन के द्वारा देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के निमित्त यह सम्मान दिया गया है। राष्ट्रपति जी ने भी हाल की उत्तराखंड यात्रा के दौरान अपने भाषण में प्रोफेसर मैखुरी की उपलब्धियों की सराहना की है।
समारोह में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री रमेश गड़िया, एडमिरल ओमप्रकाश सिंह राणा, लौह पुरुष पं. देवराम नौटियाल फाउंडेशन नौटी के अध्यक्ष पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, सचिव भुवन नौटियाल, गढ़वाल विश्वविद्यालय डॉक्टरेट फैलो डॉ गिरीश भट्ट, मेला अध्यक्ष विनोद नेगी, हाथों यह सम्मान प्रोफेसर मैखुरी को भेंट किया गया। फाउंडेशन के सचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि यह सम्मान पर्यावरण संवर्धन एवं पर्यटन विकास मेला नन्दासैंण मेले के शुभारंभ में प्रतिवर्ष पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले विभूतियों को प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर प्रो. मैखुरी ने सम्मान के लिऐ फैडरेशन व मेला समिति के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जनमानस से नन्दासैंण, मैती, और पितृदेव वन आन्दोलनों को और अधिक मजबूती देते हुये पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में रहने के लिऐ आह्वान किया।

Related posts

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो

prabhatchingari

41 मज़दूरों क़ी ज़िन्दगी बचाने वाले रैट माइनर हुए सम्मानित

prabhatchingari

नशे में हाईवे पर वाहन दौड़ाना चालक को पड़ा भारी चालक व परिचालक गिरफ्तार

prabhatchingari

डीएवी कॉलेज के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का नैनबाग पहुंचने पर किया भव्य स्वागत,

prabhatchingari

सीएम धामी ने दिखाई सादगी, जानिए क्यों हटा दी कुर्सी

prabhatchingari

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई – यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त शिकंजा

cradmin

Leave a Comment