Prabhat Chingari
व्यापार

पंजाब नैशनल बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 25 बीपीएस बढ़ाया

देहरादून – 07 सितंबर 2023:  सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने घरेलू (प्रतिदेय व गैर प्रतिदेय) व एनआरओ (प्रतिदेय) जमा पर ब्याज दर 25 बीपीएस (आधार अंक) बढ़ाया है। यह दरें 1 सितंबर 2023 से 271 दिन से लेकर एक वर्ष से कम अवधि के 2 करोड़ रुपए से 10 करोड़ रुपए की जमाराशियों पर लागू होंगी।

घरेलू सावधि जमाओं प्रतिदेय (कॉलेबल) व गैर प्रतिदेय (नॉन-कॉलेबल)* पर ग्राहकों को क्रमशः 6.75 फीसदी व 6.75 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा जबकि एनआरओ सावधि जमा (प्रतिदेय) पर यह 6.75 फीसदी सालाना ब्याज होगा।

पीएनबी उत्तम (गैर प्रतिदेय) सावधि जमा योजना पर भी ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं। एकल घरेलू सावधि जमा (गैर प्रतिदेय) 15 लाख रुपए से अधिक के लिए जिसकी परिपक्वता 271 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम में होगी, पर सालाना ब्याज दर 6.80 फीसदी होगी।

पीएनबी के नए व मौजूदा ग्राहक इस योजना का लाभ व्यक्तिगत रूप से निकटतम पीएनबी शाखा में जाकर अथवा इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिए आनलाइन या पीएनबी वन मोबाइल एप से ले सकते हैं।

Related posts

मोटोरोला ने दुनिया के पहले ट्रू कलर कैमरा और डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया अपना बहुप्रतीक्षित एज 50 प्रो फोन

prabhatchingari

डालमिया सीमेंट ने , सुपरस्‍टार रणवीर सिंह को ब्रांड एम्‍बेसेडर बनाया

prabhatchingari

भारतीय व्यापार मंडल धर्म की रक्षा एवं मानव मूल्यों को बचाने के लिए कोई कसर नही छोड़ेगा – सतीश अग्रवाल

prabhatchingari

देहरादून का प्रतिष्ठित होटल ‘द सॉलिटेयर’ बना ‘प्राइड प्रीमियर सॉलिटेयर

cradmin

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने 2025 CB650R और CBR650R को क्रांतिकारी ई-क्लच तकनीक के साथ लॉन्च किया “बुकिंग शुरू

prabhatchingari

स्कूल ऑफ डिज़ाइन, डीआईटी यूनिवर्सिटी में उद्गम 2025 मैं छात्रों ने दिखाए अपने हुनर 

cradmin

Leave a Comment