Prabhat Chingari
व्यापार

पंजाब नैशनल बैंक ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर किया “पेंशनर्स लाउंज” का शुभारंभ

देहरादून – 22 अगस्त 2023: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने “पेंशनर्स लाउंज” का शुभारंभ किया, जो शाखा के भीतर एक समर्पित स्थान है, जहाँ पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को सभी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सामरोह के एक भाग के रूप में, बैंक ने दिल्ली में अपनी भीकाजी कामा प्लेस शाखा में पेंशनर्स को उनकी उपलब्धियों और समाज में योगदान के लिए सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कार्यपालक निदेशक,मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, अंचल प्रबंधकों, अन्य बैंक अधिकारियों और ग्राहकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। विशेष आभार व्यक्त करने के लिए बैंक ने 121 केंद्रों पर पीएनबी के पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सभी वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए, पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा: “ पेंशनर्स , जिन्होंने हमारे देश के विकास में बहुत योगदान दिया है, पंजाब नैशनल बैंक के लिए भी बहुत ही मूल्यवान वर्ग हैं। पेंशनर्स लाउंज पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शाखा परिसर के भीतर एक समर्पित स्थान है, जहां उन्हें सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। वर्तमान में, हमने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, जयपुर, शिमला, वाराणसी में 11 पेंशनर्स लाउंज स्थापित किए हैं। एक बहुआयामी योजना के हिस्से के रूप में, हम वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित बचत, निवेश, बीमा, स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में भी सुधार कर रहे हैं और उनके लिए डोरस्टेप बैंकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, हम इस विशिष्ट खंड के अनुरूप विशेष उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पहल और प्रौद्योगिकी का भी लाभ उठा रहे हैं।”

पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सूचनात्मक पुस्तिका (स्पंदन) का भी अनावरण किया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स के लिए बैंक की विभिन्न योजनाओं का विवरण दिया गया है।

Related posts

गृह मंत्री शाह ने की धामी सरकार की सराहना, बोले- पारदर्शी कार्यशैली और दूरदर्शिता से बदलेगा उत्तराखंड का भविष्य

cradmin

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ब्रिटेन में अपनी उपस्थिति मजबूत की, लीसेस्टर में खोला अपना दूसरा शोरूम

prabhatchingari

इंदौर में बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, अध्यक्ष पद से हटाने की अटकलों पर दिया ऐसा जवाब…. | BJP state president Sharma said in Indore, gave such an answer on the speculations about his removal from the post of president….

cradmin

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज ने देहरादून में पहली शाखा की शुरुआत के साथ उत्तराखंड में प्रवेश किया

prabhatchingari

ब्लू डार्ट ने अपनी डार्ट प्लस सर्विस की भारत डार्ट के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की

prabhatchingari

चमोली जिला सहकारी बैंक जनपद चमोली और रूद्रप्रयाग की 56वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक शुक्रवार को गोपेश्वर में संपन्न

prabhatchingari

Leave a Comment