Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

सर्वसम्मति से रविंद्र आनंद को चुना गया अध्यक्ष*

*दून राइट टैक्सी यूनियन के वार्षिक चुनाव संपन्न*

*सर्वसम्मति से रविंद्र आनंद को चुना गया अध्यक्ष*

देहरादून । आज सहस्त्रधारा रोड आईटी पार्क के पास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में दून राइड टैक्सी यूनियन के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए ।

जिसमें सर्व समिति से वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनेता रविंद्र आनंद को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया ।
संगठन मंत्री की कमान नवीन सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष ललित सोनी को मिली ।

इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र आनंद ने कहा कि दून राइट टैक्सी यूनियन जो ड्राइवर एवं टैक्सी , मैक्सी मालिक एवं चालको के हित में पिछले डेढ़ वर्ष से कार्य कर रही है एवं यूनियन के किसी सदस्य को जहां भी जरूरत पड़ी है वहां यूनियन ने आगे बढ़कर मदद की है ।

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए चुनौती पूर्ण भरा पद है क्योंकि जहां एक और सभी को जोड़कर साथ लेकर के चलना है वहीं दूसरी ओर शासन, प्रशासन एवं परिवहन विभाग के साथ पग पग पर यूनियन के हित में चुनौतियां रहेगी जिसमें कई बार यूनियन का हित साधते हुए आंदोलन भी करने होंगे ।

उन्होंने कहा की वर्तमान में जो टैक्सी चालकों की हालत है वह किसी से छुपी नहीं है क्योंकि आए दिन नए-नए एग्रीगेटर ऐप नई -नई चुनौतियां पैदा कर रहे हैं ।

इस दौरान संगठन मंत्री नवीन सिंह चौहान ने जल्द से जल्द यूनियन के विस्तार की बात भी कहीं उन्होंने कहा की यूनियन के सदस्यों की संख्या को बढ़ाया जाएगा एवं सबको साथ में लेकर चला जाएगा ।
नव नियुक्त कार्यकारिणी इस प्रकार है :-
अध्यक्ष – रविंद्र सिंह आनंद
संरक्षक – जोत सिंह बिष्ट
उपाध्यक्ष – सचिन कुमार ,आशीष वाधवा, नीरज मित्तल
कोषाध्यक्ष – ललित सोनी
सचिव’ प्रशांत चौहान, वीरेंद्र पांडे, आशीष नेगी ,मयंक शर्मा ,राकेश यादव, विजय कुमार

संगठन मंत्री – नवीन सिंह चौहान

मंत्री – तरुण वर्मा ज्ञान सिंह राणा प्रदीप कुमार, सुमित पाल, राजेश गुप्ता ,शैलेश भारद्वाज इजहार राणा

कार्यकारिणी सदस्य – सचिन कोहली, राजेश शर्मा ,दीपक भट्ट, राजेश गोस्वामी, दीपू ,रोहण शर्मा, अशोक मल्होत्रा

इस दौरान यूनियन के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे ।

Related posts

उत्तराखण्ड के विकास में नाबार्ड की अहम भूमिका : कृषि मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ मनाया हिंदी दिवस

prabhatchingari

31 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें हों गड्ढा मुक्त

cradmin

चमोली में 348 आपत्तियां शासनादेश के क्रम में तथ्यहीन और बलहीन होने के कारण रद्द कर दी गई*

cradmin

हरेला पर हब और सोसायटी ने मिलकर रोपे पौधे

prabhatchingari

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर लगाई मुहर,अब होगा यह नाम

prabhatchingari

Leave a Comment