Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने किया हरिद्वार जिले में औचक निरीक्षण,

जिला महिला अस्पताल में एमसीएच विंग का किया निरीक्षण, जल्द जनता को मिलने लगेगा सुविधा का लाभ
अस्पतालों में सफाई व्यवस्थाओं पर भी सचिव स्वास्थ्य ने कडी नाराजगी की जाहिर
उपजिला मेला चिकित्सालय के जिरियाट्रिक वार्ड का भी लिया जायजा
हरिद्वार। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को स्वास्थ्य सचिव का काफिला हरिद्वार जनपद पहुंचा। जहां स्वास्थ्य सचिव ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और उपजिला मेला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद में डेंगू रोकथाम अभियान का जायजा लिया। निरीक्षण में खामियों पर स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थायें जल्द दुरूरत करने के निर्देश दिये। अस्पतालों में सफाई व्यवस्थाओं पर भी सचिव स्वास्थ्य ने कडी नाराजगी जाहिर की।
वहीं सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आर राजेश कुमार ने अस्पतालों में डेंगू तय मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और व्यवस्थाएं परखीं। डॉ आर राजेश कुमार ने सभी चिकित्सालयों में डेंगू मरीजों के लिए अतिरिक्त बैड की व्यवस्था रखने, आइसोलेशन वार्ड बनाने तथा त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने जिला महिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग का निरीक्षण किया और एक माह के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। ताकि जनता को इसका लाभ जल्द से जल्द मिलने लगे। इसके साथ ही उन्होंने उपजिला मेला चिकित्सालय के जिरियाट्रिक वार्ड का भी निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य सचिव ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आर राजेश कुमार ने हरिद्वार जनपद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने कहा कि यह कॉलेज भविष्य में हरिद्वार के लिये वरदान साबित होगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद जहां स्वास्थ्य सुविधाओं में ईजाफा होगा। वहीं मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अवसर बढ जायेंगे। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज के खुलने से आस-पास के स्थानीय लोगों के लिए कई तरह के रोजगार के अवसर भी बढेंगे।
साल 2024 में मिल जायेगी हरिद्वार की जनता को मेडिकल कॉलेज की सौगत
हरिद्वार में बन रहा यह मेडिकल कॉलेज लगभग 67 एकड में फैला हुआ है। इस मेडिकल के निर्माण की लगात लगभग 538 करोड़ रूपये है। जिसमें से लगभग 309 करोड रूपये सरकार द्वारा इसके निर्माण के लिए जारी किये जा चुके हैं। 2024 के अंत तक यह मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जायेगा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ मनीष दत्त, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत सिंह रैना, एसीएमओ डॉ आरके सिंह, डॉ गुरनाम सिंह, मलेरिया अधिकारी सीएम कंसवाल, डॉ तरुण, डॉ पंकज सिंह, डॉ अजय कुमार, सहित जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

माया देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी एवं गरबा डांस का भव्य आयोजन

cradmin

ग्राफिक एरा में शिवांश गौड़ बने एडब्लूएस जैम ग्रैंडमास्टर

prabhatchingari

दिव्य ज्योति समूह की बहिनों ने मंत्री गणेश से की मुलाकात, रखीं विकास की बातें

cradmin

वल्र्ड एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता और संस्कृति का संगम नुक्कड़ नाटक, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

cradmin

टोंस नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

prabhatchingari

महाराज ने आपदा प्रभावित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण*

cradmin

Leave a Comment