Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आल इण्डिया गोरखा एक्ससर्विसमेन एसोसिएशन को चेक भेट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से जनजागृति कल्याण समिति के पदाधिकारियो ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के माता भद्रकाली मन्दिर से गुच्चुपानी तक बायपास मार्ग निर्माण के लिए अनुमति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है।
पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि अनारवाला, गुच्चुपानी जो कि कैंट क्षेत्र के अन्तर्गत आता है, एक पर्यटक बाहुल्य क्षेत्र है, जिसमें अत्यन्त मात्रा में पर्यटकों का आवागमन रहता है। इस स्थान पर संकरा मार्ग होने के कारण गाड़ियों के जाम तथा पर्यटकों के आवागमन की अनेकों समस्याएं बनी रहती है। अनारवाला गुच्चुपानी में माता भद्रकाली मन्दिर से गुच्चुपानी तक बायपास मार्ग निर्माण कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से अनारवाला में माता भद्रकाली मन्दिर से गुच्चुपानी तक बायपास रास्ता निर्माण की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया।
जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारी को फोन पर वार्ता के माध्यम से शीघ्र समस्या समाधान के निर्देशित किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आल इण्डिया गोरखा एक्ससर्विसमेन एसोसिएशन विजयपुर नया गांव देहरादून को 50 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक भी वितरित किया।
इस अवसर पर कैप्टन दिनेश प्रधान, कोषाध्यक्ष गंभीर सिंह लामा, सह सचिव अनूप थापा, शमशेर सिंह आले, पुष्प कुमार, एके मुखिया, सूबेदार अनूप राणा, भीम बहादुर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के पहले दल को किया रवाना

cradmin

मैक्स हॉस्पिटल ने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में रोबोटिक सर्जरी के फायदे

prabhatchingari

उत्तराखंड एसटीएफ ने 38 लूट, चोरी व हत्या के प्रयास के कुख्यात अंतर्राज्यीय इनामी लुटेरे को दिल्ली से किया गिरफ्तार

prabhatchingari

सरकार का ठोस एक्शन प्लान : डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ अभियान शुरू

prabhatchingari

पंच बदरी सर्किट को किया जाएगा सक्रिय : ऋषि प्रसाद सती

cradmin

हरेला पर्व पर वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

cradmin

Leave a Comment