Prabhat Chingari
उत्तराखंड

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार ने विभिन्न शिकायतों का किया समाधान ..

देहरादून / अनुसूचित जाति आयोग देहरादून के मा. अध्यक्ष  मुकेश कुमार  ने तीन दिवसीय सुनवाई में देहरादून, हरिद्वार, रामनगर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल से आए विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई की जिसमें 55 मुख्य शिकायतों पर सुनवाई रखी गई। जिसमें से 15 शिकायतों को निस्तारण किया गया। जिसमें से संयोगीता कुमारी के वेतन मामले में निदेशक मध्यमिक शिक्षा विभाग पर एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं की अनुसूचित जाति के व्यक्तियों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दास्त नही किया जायेगा, वही रुड़की बेलडा प्रकरण में जांच रिपोर्ट मांगी गई थी जिस पर एसपी ग्रामीण ने जांच रिपोर्ट आयोग मैं प्रस्तुत की गई, जिसमें आयोग ने पाया कि अधिकारियों की लापरवाही से उक्त घटना हुई, आयोग ने निर्देश दिए की निर्दोष व्यक्तियों के एफ0आई0आर0 को जल्द निरस्त किया जाए साथ ही लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कारवाही के आदेश दिए गए। सुनवाई में श्री श्यामल कुमार सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सरकार जी, सचिव श्रीमती कविता टम्टा जी, सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद टम्टा जी, कनिष्क सहायक मनीष सेमवाल जी, वेयक्तिक सहायक नरेश कुमार जी, सपना आर्य, तथा अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

अवंतिका रावत के सिर सजा मिस टीन उत्तराखंड-2025 का खिताब

cradmin

योग हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है: महाराज

prabhatchingari

मोबाईल व कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

prabhatchingari

करुणा के जीते-जागते प्रतीक हैं पूज्य दलाई लामा: महाराज*

cradmin

गढ़वाली रामलीला का भव्य मंचन, भगवान राम के जीवन प्रसंगों से नम हुईं आंखें

cradmin

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर विशाल मेला आज से हुआ शुरू 

cradmin

Leave a Comment