Prabhat Chingari
उत्तराखंड

एसडीआरएफ वाहिनी के पास स्कूटी हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल

देहरादून, एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एसडीआरएफ वाहिनी पेट्रोल पम्प के पास थानो मार्ग पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए हैं।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजीव जोशी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त दोनों युवक स्कूटी से थानो मार्ग पर जा रहे थे व अचानक रास्ते में गायों के आने से स्कूटी अनियंत्रित होकर मार्ग पर ही गिर गई जिसमें दोनों व्यक्ति घायल हो गए।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मय एंबुलेंस के घटनास्थल पर पहुँचकर दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमे से एक युवक को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।

*घायल युवक का नाम:-* श्री विपिन पटवाल पुत्र विजेंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष
निवासी :- जोगियाना अथुरवाला

*मृतक युवक का नाम* :- श्री सचिन पटवल पुत्र मंगल सिंह 19 वर्ष
निवासी :- जोगियाना अथुरवाला

Related posts

जैक्सन सोलर की देहरादून में ईपीसी मीट, लोकल सोलर क्षमता बढ़ाएगी

prabhatchingari

नमामि गंगे साइट पर हुये हादसे में शहीद होमगार्ड के आश्रितों को बीमा की राशि के चेक दिये गये

prabhatchingari

राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण तंत्र होगा सुदृढ़ : सुमन

cradmin

हिमालय महाकुंभ नंदा की बड़ी जात कुरुड़ से आयोजित

cradmin

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में 12 सितंबर को लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

cradmin

जैन मिलन महिला एकता एवं वीतराग विज्ञान पाठशाला द्वारा वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

prabhatchingari

Leave a Comment