Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत पागलनाले के पास फंसे घायल व्यक्ति को SDRF ने किया रेस्क्यू

चमोली,कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि पागलनाले के पास मलबा आने से रोड ब्लॉक हो गया है जिसके दूसरी ओर एक घायल व्यक्ति फंसा हुआ है, जिसे मार्ग पार कराए जाने की आवश्यक्ता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से HC विकास रावत के हमराह SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त घटनास्थल पर ट्रैकिंग पर गया एक व्यक्ति जोकि खाद्य विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त है, के चोटिल होने के कारण बाधित मार्ग पार करने में असमर्थ होने के दृष्टिगत SDRF को सूचित किया गया था।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर उक्त घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर स्ट्रैचर के माध्यम से बाधित मार्ग से पार कराकर दूसरी ओर लाया गया जहाँ से उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया।

*घायल व्यक्ति का विवरण:-* सोमेश भंडारी, उम्र 39 वर्ष, हाल निवासी- हॉर्टिकल्चर, जोशीमठ, मूल निवासी-कर्णप्रयाग

Related posts

स्वदेशी की नींव पर ही बनेगा विकसित भारत : रेखा आर्या

cradmin

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति कर्मी प्रकाश रतूड़ी को सेवानिवृत्त होने पर बद्रीनाथ धाम में दी भावभीनी विदाई

prabhatchingari

भूपिंदर सिंह को ‘एजुकेशन लीडरशिप समिट 2025’ में मिला विशिष्ट सम्मान

cradmin

खादी प्रदर्शनी में दिखी नए भारत की नई खादी की झलक

prabhatchingari

चमोली पुलिस की सतर्कता से रुद्रनाथ ट्रैक पर गुमशुदा युवक बरामद….

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित

prabhatchingari

Leave a Comment