Prabhat Chingari
उत्तराखंड

खैरना छड़ा के पास खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।*

नैनीताल-पुलिस चौकी खैरना द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खैरना छड़ा के पास खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक राजेश जोशी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल रोप के माध्यम से लगभग 25 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रेचर द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकालकर उसके अन्य साथियों के साथ उपचार हेतु भिजवा दिया गया।

उक्त वाहन (DL3C-CX- 8500) सवार व्यक्ति अल्मोड़ा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। खैरना छड़ा के पास व्यक्ति वाहन सड़क किनारे लगाकर रोड के किनारे टहलने गया और पैर फिसलकर अनियंत्रित होने से खाई में गिर गया।

*व्यक्ति का नाम :-* श्री नितिन मार्टिन, निवासी- दिल्ली।

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर में अभूतपूर्व प्रदर्शनपर डॉ वीके सारस्वत को बधाई

prabhatchingari

ट्यूशन से लौटते वक्त गदेरे में डूबे पांच बच्चे, दो की मौत, तीन को बचाया गया

cradmin

ड्रीम स्मार्टफ़ोन की फ़ाइनैंसिंग करने के लिए बेहतरीन गाइड: चुनें, फ़ाइनैंस करें और आनंद लें- आशीष तिवारी, चीफ़ मार्केटिंग ऑफ़िसर, होम क्रेडिट इंडिया

prabhatchingari

लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान कर परियोजना के निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करें – डीएम।

prabhatchingari

यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है: मोरारी बापू

prabhatchingari

नीतू लोहिया फाउंडेशन नव पीढ़ी को श्री रामचंद्र एवं सनातन धर्म के बारे में जागरूक करने के लिए पदयात्रा का आयोजन किया।

prabhatchingari

Leave a Comment