Prabhat Chingari
उत्तराखंड

लक्ष्मण झूला में पूर्व में लापता लोगों की तलाश में SDRF का विशेषज्ञ कैनाइन दस्ता मैदान पर*

ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला के पास एक कार बरसाती नाले की चपेट में आने से बह गई थी, जिसमें 04 लोग सवार थे। कार सवार एक व्यक्ति तो बमुश्किल बाहर निकल आया परन्तु उसकी पत्नी व दो बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए थे।

उक्त सूचना पर तददिनाँक से ही SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार गहन सर्च किया जा रहा था जिसमें सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से थोड़ी दूर मलबे में दबे हुए एक बालिका का शव बरामद किया गया था।

आज दिनाँक 17 अगस्त 2023 को श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार उक्त घटना में लापता एक महिला व बच्चे की प्रभावी सर्चिंग हेतु वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से सर्चिंग कार्यों में विशेषज्ञ कैनाइन दस्ता(श्वान दल)को घटनास्थल पर भेजा गया है जिनके द्वारा आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा है।

*वाहन में सवार लोगों का विवरण:-*
गोपाल शर्मा, 42 वर्ष (घायल)
रीना शर्मा, 38 वर्ष (लापता)
तेजस्विनी, 13 वर्ष (शव बरामद)
शुभम, 10 वर्ष (लापता)

उपरोक्त सभी लक्ष्मणझूला निवासी थे, तथा बापू ग्राम, ऋषिकेश से लक्ष्मण झूला की ओर जा रहे थे।

Related posts

पेंशनधारकों को बड़ी राहत: सीएम धामी ने डीबीटी से जारी की 140 करोड़ से अधिक की राशि

cradmin

पूर्वस्‍नातक छात्रों के लिए नई छात्रवृत्ति की शुरुआत

prabhatchingari

हर निर्णय ईमानदारी व साहस के साथ करें” – जस्टिस धूलिया

cradmin

श्री केदारनाथ धाम के पास दुकानों में लगी आग, SDRF ने पाया आग पर काबू।

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल ने धमनियों में दवा इंजेक्ट करके कैंसर का सफल ईलाज

prabhatchingari

हनोल क्षेत्र चात्रा के पास खाई से शव , SDRF ने किया बरामद

prabhatchingari

Leave a Comment