Prabhat Chingari
Uncategorized

उपराष्ट्रपति के बद्रीनाथ दौरे को लेकर चाक-चौबन्द रहेगी सुरक्षा व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस*

*उपराष्ट्रपति के बद्रीनाथ दौरे को लेकर चाक-चौबन्द रहेगी सुरक्षा व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
माननीय उपराष्ट्रपति के जनपद चमोली के स्थान श्री बद्रीनाथ जी के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त राजपत्रि अधिकारियों निरीक्षक व उपनिरीक्षकों की आज पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक श्री अनंत शंकर ताकवाले व जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना द्वारा कृष्ण प्रणामी में डी-ब्रीफिंग की गयी।
सभी पुलिस अधिकारियों से उनके सेक्टर से सम्बन्धित फीड बैक प्राप्त करते हुये बेहतर समन्वय बनाकर ड्यूटी करने हेतु दिये निर्देश।
डी ब्रीफ़िंग के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा में लगे अधिकारियों को सौपे गये दायित्वों की स्थिति ज्ञात की गयी। कार्यक्रम में समुचित मार्ग व सुरक्षा प्रबन्ध, जनता, सुरक्षा व्यवस्था में आने वाले परेशानियों व सुझावों को साझा किया गया। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों से वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान मित्र पुलिस की भूमिका को प्रदर्शित कर पूर्ण मनोयोग से वी0वी0आई0पी0 भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु शुभकामनाएं दी गयी।
गौचर में सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी प्रीति प्रियदर्शिनी ने ब्रीफ़िंग के बाद वीवीआईपी रूट व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

prabhatchingari

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यो हेतु रोस्टर हुआ जारी।

prabhatchingari

आईआईएल की ग्रीनफील्ड पशु वैक्सीन विनिर्माण सुविधा का भूमि पूजन समारोह जीनोम वैली में आयोजित किया गया

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में भव्य रूप में मनाया गया उत्तराखंड स्थापना दिवस*

prabhatchingari

असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते कृषि मंत्री गणेश जोशी*

prabhatchingari

बिजराकोट के आराध्य देव रावल देवता की बन्याथ( देवरा) यात्रा 25 दिसम्बर सोमवार को रात्री विश्राम के लिए पाटी गांव में पहुचेंगे*

prabhatchingari

Leave a Comment