Prabhat Chingari
उत्तराखंड

संविधान दिवस के अवसर पर गोपेश्वर महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई*

*संविधान दिवस के अवसर पर गोपेश्वर महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजनीति विज्ञान विभाग के तत्तावधान में आयोजित संविधान दिवस को संबोधित करते हुए विभाग प्रभारी डॉ जगमोहन नेगी ने कहा कि भारत का संविधान भारत के लोकतंत्र की आत्मा है और संविधान भारतीय जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि संविधान सभा में तत्कालीन समय के विशेषज्ञ और प्रबुद्ध व्यक्ति रहे और उन्होंने एक अच्छा संविधान तैयार किया जो लागू होने 73 वर्षों बाद भी भारतीय नागरिकों को जीने की दिशा प्रदान कर रहा है।
गोष्ठी में जिला मतदाता जागरूकता अभियान के सह समन्वयक और अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डीएस नेगी ने कहा कि संविधान नागरिकों से यह अपेक्षा भी करता है कि वे जागरूक मतदाता बन लोकतंत्र में अपनी आस्था व्यक्त करें। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अपील की कि वें शीघ्र अपना पंजीकरण मतदाता सूची में कराएं और मतदान कर नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करें।
कार्यक्रम संयोजक डॉ मनीष मिश्रा द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया एवं इसकी विस्तृत व्याख्या की गई।
इस अवसर पर डॉ राजविलोचन नैथानी, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, जयदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

शिव सेना ने भी दिया आक्रोश महारैली को समर्थन

prabhatchingari

मिज़ोरम के 78 वर्षीय व्यक्ति का मणिपाल अस्पताल में दुर्लभ न्यूनतम इनवेसिव एओर्टिक रिपेयर

cradmin

अंटार्कटिका फतह: उत्तराखंड की कविता चंद ने माउंट विंसन पर फहराया तिरंगा

cradmin

जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतु भूमि के बदले भूमि की मांग पर डीएम ने अधिकारियों से की रिपोर्ट तलब

prabhatchingari

मसूरी थंडर्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई

prabhatchingari

यात्रा मार्ग पर गाड़ियों में संगीत बजाने पर लगा बैन,व इस समय प्रतिबंधित रहेगी यात्रा…..,

prabhatchingari

Leave a Comment