Prabhat Chingari
Uncategorized

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रसंघ के छः पदों हेतु सात ने भरे नामांकन पत्र*

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रसंघ के छः पदों हेतु सात ने भरे नामांकन पत्र*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के छः पदों हेतु मात्र सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे।
छात्र संघ निर्वाचन अधिकारी डॉ जगमोहन नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद हेतु रोहित कुमार, अध्यक्ष पद हेतु आयुष गौड़, उपाध्यक्ष पद हेतु अवंतिका गढ़िया, सचिव पद हेतु ललित सिंह एवं किसन सिंह, सहसचिव पद हेतु अंजली राजपूत, कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रेम सिंह ने नामांकन पत्र भरा। प्रत्याशी पांच नवंबर तक नाम वापसी कर सकेंगे।
प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने समस्त छात्र छात्राओं से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर प्रो. रचना नौटियाल, प्रो. चंद्रावती जोशी, डॉ बीपी देवली, डॉ एसपी उनियाल, डॉ मनीष कुकरेती, डॉ. गिरधर जोशी, डाॅ. दिनेश सती, डाॅ अखिल चमोली, डॉ रमन बहुगुणा, डॉ अभय कुमार, डॉ ममता सवाल, डॉ वंदना लोहनी, सूरज कुमार, योगेंद्र लिंगवाल, धनप्रकाश, राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

prabhatchingari

सूबे में बेसिक शिक्षकों के 3600 पदों पर होगी भर्तीः डा. धन सिंह रावत*

prabhatchingari

लोकसभा चुनाव के बाद ही हो पाएंगे नगर निकायों के चुनाव

prabhatchingari

प्रदेश में सामने आये कोरोना पॉजिटिव 2 मरीज, स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश बोले घबराने की आवश्यकता नहीं

prabhatchingari

शिवपुरी के पास बहा युवक, एस डी आर एफ टीम का सर्च ऑपरेशन जारी…..

prabhatchingari

41 मज़दूरों क़ी ज़िन्दगी बचाने वाले रैट माइनर हुए सम्मानित

prabhatchingari

Leave a Comment