Prabhat Chingari
Uncategorized

10 और 11 नवंबर दोनों दिन कर सकते है खरीदारी, दोपहर इतने बजे से शुरू होगा शुभ मुहूर्त

इस वर्ष हस्त नक्षत्र के प्रीति योग में धनतेरस व धनवंतरी जयंती मनाई जाएगी। शुक्रवार को दिन में 11:36 बजे से त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी और हस्त नक्षत्र के प्रीति योग में धनवंतरी जयंती यानी धनतेरस मनेगा। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य पंडित राम प्रसाद अर्याल ने दी। उन्होंने बताया कि त्रयोदशी से यमद्वितीया तक पांच दिनों का यम पंचक होता है, जो इस बार दीपावली तिथि के भोगकाल में अंतर होने की वजह से यह छह दिनों का हो गया है। पांच दिनों का यम पंचक काल अति शुभ और पवित्र काल माना गया है। इस अवधि में किया गया कोई भी कार्य उत्तम फलदायी होता है। किसी भी कार्य का श्रीगणेश किया जा सकता है।
पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:20 बजे से 8:20 बजे तक हो सकेगा। शुक्रवार की दोपहर 2:35 बजे से शनिवार की दोपहर 1:57 बजे तक खरीदारी की जा सकेगी। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनतेरस काशी कृष्ण त्रयोदशी से काशी शुक्ल द्वितीया तक पांच दिन यम पंचक कहे जाते हैं
इनका बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन, इस अवधि में विवाह, उपन्यन, गृह प्रवेश इत्यादि नहीं किए जा सकते हैं। अन्य तंत्र विज्ञान के दृष्टिकोण से इन पांच दिनों पुनीत महत्व है
अमृत कलश के साथ धनवंतरी हुए थे प्रकट

दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि जब देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन हुआ था, तब भगवान धनवंतरी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धनतेरस के रूप में पूरे देशभर में मनाया जाता है।
धनतेरस के मौके पर बाजारों में लोगों की भरी भीड़ पहुंचती है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है और नई चीजों की खरीदारी करके घर लाया जाता है। धनतेरस के दिन लोग भगवान कुबेर की पूजा और प्रार्थना करने के साथ अपने परिवार की सुख-समृद्धि की भी कामना करते हैं।

Related posts

अमृता विश्व विद्यापीठम ने ऑटोमोटिव रिसर्च में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

prabhatchingari

करवा चौथ पर महिलाओं को राज्य सरकार का तोहफ़ा, छुट्टी हुई घोषित

prabhatchingari

मोरारीबापू ने अयोध्या कलश यात्रा का तलगाजरडा में स्वागत किया

prabhatchingari

महाराष्ट्र से आये तीरंदाजी के खिलाड़ियो से मुलाक़ात करते कृषि मंत्री गणेश जोशी*

prabhatchingari

अश्वनी मुद्गल बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं लोकसभा प्रभारी हरिद्वार*

prabhatchingari

राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमोली जिले के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण पदक के साथ 37 पदक जीते*

prabhatchingari

Leave a Comment