Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा इस वर्ष 20 जून को निकलेगी

देहरादून  :-प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री राम मँदिर समिति और श्री जगन्नाथ जी गुन्डिचा रथ यात्रा का आयोजन 20 जून को किया जाएगाओडिया समाज देहरादून द्वारा समस्त तैयारियाँ की जा रही हैं।शक्ति पुत्र पँ0 सुबास चन्द शतपथी ने कहा मँन्दिर में लगभग 30 वर्षों के पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ जी के नूतन विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 17 जून शनिवार के दिन 10 बजे से प्रारँभ होगा।जिसमें अँकुरारोपण ,देवाग्निः,आह्वाहन पूजा,यज्ञ हवन होंगे।शाँय 4 बजे से 6 बजे तक भक्तगण भगवान के दर्शन करैंगे।आचार्य जी ने कहा नयी मूर्तियाँ नीम के वृक्ष की लकडि़यों को सुखाकर ओडिशा की तर्ज पर तैयार कर बनायी गयी हैं।20 जून को रथ यात्रा श्री राम मँन्दिर,दीपलोक कालोनी,बल्लूपुर रोड,किशन नगर,यमुना कालोनी,विन्दाल,घँटाघर,पलटन बाजार होते हुए,धामावाला,दर्शनीगेट,रामलीला बाजार ,तिलकरोड बिन्दाल होते हुए पुनःश्री राम मँन्दिर दीपलोक कालोनी में समपन्न होगी। पत्रकार वार्ता में आ0 के गुप्ता,अरविन्द कुमार मित्तल,अनिल आनन्द,रामकिशोर गुप्ता,एल डी आहूजा,नारायणदास,पुनीत वग्गा,सुनील शर्मा,एस के गाँधी, संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Related posts

20 अप्रैल को आयोजित होगी संगीतमयी शाम ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’

prabhatchingari

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज

cradmin

देहरादून में भक्ति की बयार: पवननंदन महाराज सुनाएंगे श्रीमद् भागवत कथा

prabhatchingari

महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा का मुंबई के एक अस्पताल में निधन,जूना अखाड़े की सभी शाखाओं में तीन दिन का शोक

prabhatchingari

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का स्थापना दिवस और अभिनंदन समारोह धूमधाम से संपन्न

cradmin

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव-2025 : निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

prabhatchingari

Leave a Comment