Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, उपनल कार्यालय निरीक्षण पर पहुँचकर बढ़ाया कर्मचारियों का मनोबल*

देहरादून, ;-प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को अचानक कार्यालय में देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मंत्री ने सभी कक्षाों में जाकर कर्मचारियों से काम-काज के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपनल कार्यालय में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। मंत्री ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कार्यों के सरलीकरण समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि किसी भी कार्यालय में निरीक्षण से वहाँ के अधिकारियो और कर्मचारियो का मनोबल बढ़ता है। मंत्री ने उपनल के नए एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट के कार्यों की सराहना की।

Related posts

सरकार की ओर से तीसरी एवं अंतिम मंजूरी के साथ, फिलिपींस में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक संशोधन ने भारतीय छात्रों के लिए मेडिकल प्रैक्टिस की राह आसान बनाई

prabhatchingari

चारधाम में आने वाले श्रद्धालुओं को ई-स्वास्थ्य धाम एप पर अपना स्वास्थ्य डाटा करना होगा अपलोड।।

prabhatchingari

*देवदूत बनकर पहुँची पुलिस सार्थक किया मित्रता सेवा सुरक्षा का सन्देश*

prabhatchingari

महानिदेशक सूचना ने हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता परेश रावल से की मुलाक़ात

prabhatchingari

वॉकथॉन से गूँजा नारा – ‘स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन

cradmin

देहरादून की धड़कन ‘घंटाघर’ दिखने लगा भव्य स्वरूप में

cradmin

Leave a Comment