Prabhat Chingari
उत्तराखंडराष्ट्रीय

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।*

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के अजबपुर निवासी भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अनुपम गुसाईं की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शौक प्रकट किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अजबपुर में विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सत्वाना दी।
इस अवसर पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित हजारों की संख्या स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस गहरे दुःख को सहने की कामना की। मंत्री ने परिवार जनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
ज्ञात हो कि भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। जहां सैकडो को संख्या में लोगों ने विंग कमांडर अनुपम को अंतिम विदाई दी।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 50 बिस्तरों का डेंगू वार्ड आरक्षित

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल द्वारा नैतिक शासन और जीवनशैली के रूप में सतर्कता को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया

prabhatchingari

नमामि गंगे साइट पर हुये हादसे में शहीद होमगार्ड के आश्रितों को बीमा की राशि के चेक दिये गये

prabhatchingari

लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन महिला शशकितकरण, संगीत व भारतीय साहित्य पर हुई चर्चा

prabhatchingari

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता में तनीषा अंसारी सर्वश्रेष्ठ वक्ता

prabhatchingari

Leave a Comment