Prabhat Chingari
उत्तराखंड

लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*

देहरादून, 21 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विलासपुसर कांडली में लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और सत्वाना दी।
सैनिक कल्याण मंत्री ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर के आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शौक भी प्रकट किया। मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस गहरे आघात को सहने की कामना की। मंत्री ने परिवार जनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
   गौरतलब है कि लांस नायक दौलत सिंह मेहर 3/8 जीआर सिलोंग में तैनात थे और 04 अगस्त को देहरादून अपने घर छुट्टी आए थे। बीते 13 अगस्त को देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में जवान दौलत सिंह मेहर बेहद गंभीर रूप में घायल हुए थे। जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित एमएच अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्ञात हो कि शहीद दौलत सिंह मेहर के पिता मोहन सिंह मेहर भी पूर्व सैनिक है।
इस अवसर पर पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान लव कुमार तमांग, ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जीएस चंद सहित सैन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत

prabhatchingari

SDRF युवक के लिए बनी देवदूत, सकुशल रेस्क्यू…

prabhatchingari

जिल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे जनपद के प्रभारी सचिव दीपेन्द्र चौधरी, विभिन्न विकास कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

prabhatchingari

दून पुलिस के लिए गर्व का पल — एसएसपी अजय सिंह हुए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

cradmin

पुलिस ने चोरी की साजिश की नाकाम , माल सहित 2 आरोपी दबोचे”

cradmin

प्रदेश के लिए पहला गोल्ड मेडल आने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी बधाई

prabhatchingari

Leave a Comment