Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ऐड्स दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में सोनिया एवं अर्पिता प्रथम*

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में ऐड्स दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में सोनिया एवं अर्पिता प्रथम*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को एड्स दिवस मनाया गया।
एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम एड्स रैली का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने आम नागरिकों को नारों के माध्यम से जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में एड्स एक घातक बीमारी विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सोनिया एवं अर्पिता ने संयुक्त रूप से प्रथम, रश्मि ने द्वितीय एवं पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है और जानकारी ही इससे बचने का सर्वोत्तम उपाय है।
विशिष्ट अतिथि उपमुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डॉ उमा रावत ने कहा कि एड्स संक्रमण का मुख्य कारक एचआईवी विषाणु है जो रक्त संक्रमण होने के कारण फैलता है। कार्यक्रम में आयोजित रक्तदान शिविर में मनीषा गौरव सहित कुल छः लोगों ने रक्तदान दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो कुलदीप नेगी, डॉ. वंदना लोहनी, रचना टम्टा, डाॅ. डीएस नेगी, डाॅ. अरविंद भट्ट, डॉ मनीष मिश्रा, डाॅ विधि ध्यानी, डॉ सबज कुमार, अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल, उमाशंकर बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Related posts

वंश अरोड़ा और राधिका जोशी ने जीता मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2024

prabhatchingari

विकसित भारत और श्रेष्ठ उत्तराखंड निर्माण के लिए है यह जनादेश : भट्ट

prabhatchingari

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने किया राष्ट्रीय एचआर सेमिनार का आयोजन

prabhatchingari

वाहन चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित दबोचा

cradmin

झिरना पर्यटन जोन में सीएम धामी ने की जंगल सफारी

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया एकदिवसीय ऑनलाइन बाल यौन शोषण एवं उससे सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग*

prabhatchingari

Leave a Comment