Prabhat Chingari
उत्तराखंड

खेल विभाग खिलाड़ियों के हितों के लिये सदैव है तत्पर-रेखा आर्या

देहरादून*:खेल एवं युवा कल्याण के समस्त विभागीय अधिकारी सभी ग्राम पंचायतों के युवक / महिला मंगल दलों के द्वारा स्थापित किए गए ओपन जिम की रंगीन फोटोग्राफ विभागीय अधिकारियों को जल्द ही उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने दिए हैं।खेल मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार व हमारा खेल विभाग खिलाड़ियों के हितों के लिये सदैव तत्पर है!

इसी के दृष्टिगत हमने साल 2021-22 में सभी ग्राम पंचायतों में युवक / महिला मंगल दलों के माध्यम से ओपन जिम की स्थापना किए जाने हेतु प्रथम चरण में प्रत्येक दल को रु० 17,980.00 की धनराशि उपलब्ध कराई है।साथ ही अब तक कुल चौदह करोड़ सैंतालीस लाख छप्पन हजार तीन सौ सत्तर की धनराशि समस्त जनपदों को आवंटित की जा चुकी है।

सभी विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि ओपन जिम की रंगीन फोटोग्राफ विभागीय अधिकारियों को तत्काल उपलब्ध करायें तथा जहां पर अभी तक ओपन जिम स्थापित नहीं किए गए हैं वहां पर 02 माह के अन्तर्गत ओपन जिम स्थापित कर दिए जाएं।साथ ही युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल द्वारा राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों विशेषकर युवा वर्ग को स्वस्थ रहने हेतु सामुदायिक फिटनेस उपकरण उपलब्ध कराने हेतु ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्द्धन केन्द्रों की स्थापना के तहत ओपन जिम बनाये जा रहे हैं।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को जनसंपर्क के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया

prabhatchingari

थाना छाम पुलिस ने बोल्डर से लदे दो ट्रकों को किया सीज*

prabhatchingari

एसडीआरएफ फ्लड कंपनी द्वारा 165 कांवड़ियों की बचाई जान, कमांडेंट ने जवानों को दिया प्रशस्ति पत्र

prabhatchingari

हरदा का मौन व्रत ,गैरसैंण में बजट सत्र नही कराने को लेकर …….

prabhatchingari

नई आबकारी नीतिः धार्मिक क्षेत्रों के निकटवर्ती शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय

prabhatchingari

भीमगौड़ा बैराज का गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं: महाराज

prabhatchingari

Leave a Comment