Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सेंट मेरीज़ स्कूल ने भव्य कला व विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन ,

आज दिनांक 20.07.2023 को सेंट मेरीज़ सेकेंडरी स्कूल क्लेमेंट टाऊन में एक भव्य कला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय नगर पार्षद  राजेश परमार ने, विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर एैस्थर एवं प्रधानाचार्या सिस्टर श्रुति के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस प्रदर्शनी में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र व छात्राओं के द्वारा बनाए गए कई प्रकार के माॅडल रखे गए और मुख्य अतिथि, प्रबंधक, प्रधानाचार्या तथा अभिभावकों के द्वारा पूछे जाने पर विद्यार्थियों ने प्रत्येक माॅडल के बारे में पूरी जानकारी दी। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने वेस्ट मेटिरियल के द्वारा बनाई गई कई प्रकार की कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने काफी प्रशंसा की।
अभिभावक अपने बच्चों की कार्यशैली को देख कर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों के प्रति अभार व्यक्त किया।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की महिला टीम ने लहराया परचम, बैंडमिंटन टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण व रजत पदक

prabhatchingari

स्कूल ऑफ डिज़ाइन, डीआईटी यूनिवर्सिटी में उद्गम 2025 मैं छात्रों ने दिखाए अपने हुनर 

cradmin

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया

prabhatchingari

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान

cradmin

आस्था गिल की सुरमई आवाज के साथ ही जेनेसिस-2025 का समापन

prabhatchingari

वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी! 15 अक्टूबर से खुलेगा बिजरानी जोन के दरवाज़े

cradmin

Leave a Comment