Prabhat Chingari
जीवन शैली

गो सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक*

*गो सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अंतवाल ने ली जनपद स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड  गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं राजेंद्र अंतवाल की अध्यक्षता शनिवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बैठक में अवगत कराया कि जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न नगर पालिकाओं में गो सदनों के निर्माण हेतु भूमि आवंटित की गई है। जिसमें गौ सदनों का निर्माण किया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि जैसे ही शासन से धनराशि प्राप्त होती है, इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
  मा अध्यक्ष द्वारा शहर में घूम रहे निराश्रित पशुओं के संबंध में नगर निकायों के सभी अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से गोवंश के सामाजिक एवं आर्थिक गुणों के बारे में बच्चों को जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया ताकि बच्चों में गोवंशीय पशुओं के प्रति स्नेह बना रहे तथा वे जागरूक नागरिक बनकर पशुओं के प्रति करूणा पूर्वक व्यवहार करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र. परियोजना निदेशक आनंद सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रलयंकर नाथ, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025’ के तहत राष्ट्रव्यापी पहलें शुरू कर स्वच्छ और समावेशी विकास को बढ़ावा दिया

cradmin

नन्हे मुन्ने बच्चों ने वसंत पंचमी के अवसर पर बेबी शो में प्रतिभा किया

prabhatchingari

राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली पहुंची चमोली

prabhatchingari

बुग्यालों में हो कम से कम मानवीय हस्तक्षेप: सीडीओ

cradmin

युद्धस्तर पर सड़क सुधारीकरण कार्य करें विभाग, 25 अक्टूबर तक सभी रोड़ ठीक करने की समय-सीमा निर्धारित

prabhatchingari

SGRR विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर महादेव लाल श्रॉफ को किया याद

prabhatchingari

Leave a Comment