Prabhat Chingari
व्यापार

पीएनबी और आरईसी लिमिटेड के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी

देहरादून – देश की अर्थव्यवस्था एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के उद्देश्य के साथ, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक, ने आरईसी लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। आरईसी लिमिटेड विधुत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक महारत्न कंपनी है और आरबीआई के साथ पंजीकृत नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी), पब्लिक फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (पीएफआई) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कंपनी (आईएफसी) है |  

इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से, पीएनबी और आरईसी लिमिटेड प्रमुख क्षेत्रों में ऋण प्रदान करने के अवसरों की पहचान करेंगे और उन्हें सुविधाजनक बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके अतिरिक्त, यह गठजोड़ देश की आर्थिक वृद्धि व विकास के लिए दोनों ब्रांडों की प्रतिबद्धता को बल देता है।

एमओयू पर हस्ताक्षर श्री राजीव, पीएनबी मुख्य महाप्रबंधक-कारपोरेट क्रेडिट, और श्री टी.एस.सी. बॉश, आरईसी लिमिटेड कार्यपालक निदेशक-बीडी एंड एम/आई एंड एल, और दोनो संस्थानों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

Related posts

राइका सिदोली में कौशलम कार्यक्रम का जिला समन्वयक तेजेन्द्र रावत ने किया अवलोकन

prabhatchingari

सूबे में सहकारी बैंकों के टॉप- 20 बकायादारों पर कसेगा शिकंजा

prabhatchingari

हायर इंडिया ने ग्रेविटी सीरीज़ लॉन्च की : फ़ैब्रिक फ़िनिश वाला भारत का एकमात्र AI क्लाइमेट कंट्रोल एयर कंडीशनर

prabhatchingari

फूड टूर से उत्तराखंड के पारंपरिक खान-पान एवं जायका को वैश्विक पहचान मिलेगी- सतपाल महाराज

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की OBD2B कंप्लायंट हॉर्नेट 2.0 ‘Challenge the Streets’

prabhatchingari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में यूपीआई अन्तः प्रचालनीय नकद जमा ( यूपीआई आईसीडी ) का शुभारंभ

prabhatchingari

Leave a Comment