Prabhat Chingari
Uncategorized

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रों ने सीखी राजयोग ध्यान विधि*

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रों ने सीखी राजयोग ध्यान विधि*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में राजयोग ध्यान विधि पर एक बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया।
महाविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ द्वारा छात्रों में मूल्यवान एवं संस्कारवान गुणों के विकास के लिए यह सत्र आयोजित किया गया।
सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय अभिप्रेरक गुरु बीके ईवी गिरीश ने कहा कि हमारा जीवन अमूल्य है एवम इसे व्यर्थ के कामों में नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन की सफलता, असफलता, उपलब्धि एवं डर का मूल आधार हमारा मन है इसलिए मन को सदैव सकारात्मक ऊर्जा से पोषित करना चाहिए, इसी से सशक्त युवा, सशक्त भारत एवं समृद्ध भारत का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने इस अवसर पर छात्रों को एकाग्रता शक्ति बढ़ाने एवं मन की शांति अनुभव करने के लिए राजयोग ध्यान विधि भी सिखाई।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना टम्टा, डॉ. डीएस नेगी, बीके जसवंत सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Related posts

तुलाज़ इंस्टीट्यूट और आईहब एडब्ल्यूएडीएच आईआईटी रोपड़ के बीच एमओयू स्थापित

prabhatchingari

बाल मिठाई ( सिंगोड़ी मिठाई ): उत्तराखंड में अल्मोड़ा रसोई की सबसे फेमस मिठाई

prabhatchingari

कहा: अब भ्रष्टाचार नहीं, जवाबदेही तय होगी , मुख्यमंत्री

cradmin

पुलिस महानिदेशक, उतराखंड श्री अभिनव कुमार द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ के सफल आरोहण हेतु किया फ्लैग ऑफ

prabhatchingari

द ग्रेट दिवाली एग्जीबिशन में दूनवासियों ने जमकर करी खरीदारी

prabhatchingari

मेरा गांव मेरी सड़क योजना से प्रदेश में जल्द बनेंगी 21 सड़के, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जारी की स्वीकृति*

prabhatchingari

Leave a Comment