Prabhat Chingari
उत्तराखंड

अचानक आपका मोबाइल फोन करेगा वाइब्रेट घबराएं नहीं, जाने क्या है वजह

आपका मोबाइल फोन अचानक वाइब्रेट करने लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह आपदा के दौरान आपको सुरक्षित करने के लिए भेजे जाने वाले अलर्ट की टेस्टिंग है। वाइब्रेट होने के साथ ही मोबाइल पर एक अलर्ट भी आएगा।
दरअसल, दूरसंचार विभाग की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार को बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया जाना है।

विभाग की ओर से बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वीआई के साथ मिलकर यह तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। दूर संचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार रावत ने बताया, परीक्षण अवधि के दौरान, लोगों को उनके मोबाइल पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट प्राप्त होगा। ऐसे में इस दौरान घबराएं नहीं। ये अलर्ट नियोजित परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है।
अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे जानकारी
उन्होंने बताया, सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो हमें आपदा के दौरान सभी मोबाइल उपकरणों पर आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण मैसेज भेजने की अनुमति देता है। जहां फिर मोबाइल स्वामी प्रदेश का निवासी हो या फिर पर्यटक। यह सिस्टम ये सुनिश्चित करता है कि महत्वपूर्ण आपातकालीन जानकारी समय पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

इसका उपयोग सरकारी एजेंसियों और आपातकालीन सेवाओं की ओर से जनता को संभावित खतरों के बारे में सूचित करने और गंभीर परिस्थितियों के दौरान उन्हें सूचित रखने के लिए किया जाता है।

Related posts

दिल में छेद की जटिल सर्जरी सफल, मैक्स हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान

cradmin

भाजपा संगठन अध्यक्ष को ही नहीं पता कि यूसीसी की नियमावली कबकी आ चुकी ??-गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

उत्तराकाशी आपदा पर सरकार के खोखले दावों की पोल खुली” : गरिमा दसौनी

cradmin

घटती छात्र संख्या की जांच समिति गठित, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

prabhatchingari

पूर्व सैनिकों के सम्मान में 14 जनवरी को जनपद चमोली में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

prabhatchingari

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एलएनएस क्लब और मैक्स हॉस्पिटल ने कार्यक्रम किया आयोजित

prabhatchingari

Leave a Comment