Prabhat Chingari
उत्तराखंड

Technology के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्होंने कहा कि Technology के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में और उसके क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है
2जी, 3जी, 4जी के समय भारत Technology के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा, लेकिन 5जी के साथ ही भारत ने नया इतिहास रच दिया है। 5जी के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नोलॉजी में ग्लोबल स्टेंडर्ड तय कर रहा है। भारत में डिजिटलाईजेशन तेजी से हो रहा है।
: डिजिटल भारत देश के विकास के विस्तृत विजन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस विजन का लक्ष्य है उस टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाना जो लोगों के लिए काम करे, लोगों के साथ जुड़कर काम करे। आज हमारे छोटे व्यापारी, छोटे उद्यमी, कारीगर सबको डिजिटल भारत ने एक मंच प्रदान किया है, एक बाजार उपलब्ध कराया है।

बाजर में मंडियों में रेहड़ी-पटरी में कार्य कर रहे लोग, सब यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी की ताकत कैसे सामान्य लोगों का जीवन में बदलाव ला रही है, यह नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में Technology के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी का यह कार्यालय आईटी सेवाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, सचिव शैलेश बगोली, निदेशक आईटीडीए निकिता खंडेलवाल, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के एजीक्यूटिव वाईस प्रेजिडेंट हेमंत विज, सतेन्दयु मोहंती, नीता नम्बिआर उपस्थित थे।

Related posts

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,ने देहरादून के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. योगेन्द्र सिंह की सहारनपुर व हरिद्वार में कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू……

prabhatchingari

दुनिया अब बिना किसी सीमा के है एक वैश्विक गांव

prabhatchingari

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर जनता के लिए खोलने की तैयारी शुरू

prabhatchingari

दून पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नकबजन, 15 लाख की ज्वैलरी बरामद

cradmin

सार्थक और अदा बने बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर

prabhatchingari

पहली बार, 15 मेट्रिक टन मेघालय अदरक को समुद्री मार्ग से दुबई के लुलु ग्रुप को निर्यात किया

prabhatchingari

Leave a Comment