Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

कल बन्द हो जायेंगे प्रसिद्ध गुरुद्वारा हेमकुण्ड साहिब एवं लोकपाल लक्ष्मण मन्दिर के कपाट

*कल बन्द हो जायेंगे प्रसिद्ध गुरुद्वारा हेमकुण्ड साहिब एवं लोकपाल लक्ष्मण मन्दिर के कपाट*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले में समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।धाम को गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है।
दोनों धाम के कपाट 11 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे बंद किए जाने हैं। कपाटबंदी के मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का भी हेमकुंड साहिब पहुंचने का कार्यक्रम है। श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने गोविंदघाट में यह जानकारी दी।
बिंद्रा ने बताया कि कपाटबंदी का साक्षी बनने के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली से तीर्थयात्री बड़ी संख्या में गोविंदघाट और घांघरिया पहुंचने लगे हैं। इस वर्ष अब तक 1.75 लाख तीर्थयात्री दरबार साहिब में मत्था टेक चुके हैं।
बिंद्रा ने बताया कि 11 अक्टूबर को धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी। सुखमणि साहिब पाठ के बाद 11:15 बजे सबद-कीर्तन होंगे और इसके करीब सवा घंटे बाद इस साल की अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी।

Related posts

पूज्य मोरारी बापू ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली राम कथा का शुभारंभ किया

prabhatchingari

, आज इन राशियों को मिलेंगे धन-लाभ, जानीये ,भविष्यफल

prabhatchingari

राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र होगी प्राचार्यों की तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत*

prabhatchingari

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा काफिले में लगा वाहन फिसला, 3 लोग घायल

prabhatchingari

महासू देवता के मास्टर प्लान, कण्वाश्रम एवं योग महोत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा

prabhatchingari

श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी होंगे सेवानिवृत्त,नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी प्रभारी रावल के रूप में संभालेंगे पूजा-अर्चना का दायित्व

prabhatchingari

Leave a Comment