Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली पहुंची पांडुकेश्वर*

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नागपुर पट्टी के पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली अपनी बद्रीनाथ यात्रा के छठवें पड़ाव पर आज पैदल चलकर पांडुकेश्वर पहुंची।
आज सुबह मां राजराजेश्वरी इंद्रामती ने सर्वप्रथम भगवान नरसिंह मंदिर एवम आदिशंकराचार्य गद्दी स्थल के दर्शन किए तत्पश्चात शंकराचार्य मठ के दर्शन कर पूरे जोशीमठ बाजार का भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। पूरे जोशीमठ बाजार में भक्तों ने पुष्पवर्षा के साथ मां के जागर गाकर भगवती का स्वागत किया।
यात्रा मार्ग में आज मां भगवती की विग्रह डोली ने मारवाड़ी होते हुए विष्णुप्रयाग में अलकनंदा एवं धौली नदी के संगम पर स्नान किया।
माता की डोली रात्रि प्रवास हेतु पांडू की तपस्थली पांडुकेश्वर पहुंची। कल माता की डोली बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी।
इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, टीका प्रसाद खाली, भगवती रावत, सज्जन बर्तवाल, प्रो. विश्वनाथ खाली, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अनुज कंडारी, रविन्द्र नेगी, हिमांशु नेगी, सुधांशु नेगी, प्रीतम नेगी, अंकित नेगी, नवीन नेगी, विपिन नेगी, नागेंद्र नेगी, मुकेश नेगी, पंकज नेगी, रवि रावत, प्रमोद रावत, मनीष रावत, अभिषेक रावत, ढोलववादक कमल लाल, गोविंद लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*

prabhatchingari

रक्षाबंधन में प्रदेश की महिलाओं के लिए CM धामी का तोहफा।।

prabhatchingari

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक मुख्यालय में दाज़ी वैश्विक कल्याण पर बात करेंगे

prabhatchingari

MDDA वीसी बंशीधर तिवारी ने की प्राधिकरण की परियोजनाओं की समीक्षा, इंदिरा मार्केट निर्माण प्रगति पर जताया रोष,अंतिम नोटिस जल्द होगा जारी

prabhatchingari

रंग, उमंग और सौहार्द के संग सजा उत्तरांचल प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन

cradmin

कौड़ियाला के पास श्रद्धालुओं की बस पलटी, SDRF,ने त्वरित प्राथमिक उपचार, सभी यात्री सुरक्षित….

prabhatchingari

Leave a Comment