Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आपसी पति पत्नी के झगड़े ने ले ली डेढ़ साल के मासूम बच्चे की जान।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दून अस्पताल के पीकू वार्ड में पति पत्नी के बीच हुई लड़ाई के चक्कर में एक डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई।

सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची देर रात तक पुलिस डॉक्टरों, स्टाफ व परिजनों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल के बच्चे को पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत गंभीर होने पर वह वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस दौरान पति पत्नी की किसी बात पर झगड़े शुरू हो गए।

इस झगड़े के बीच ट्यूब निकल गई, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के मुताबिक डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्चे को इनक्यूबेट कर करीब 1 घंटे तक पहुंचाने की कोशिश की लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।

जिसके बाद बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

prabhatchingari

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,ने देहरादून के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. योगेन्द्र सिंह की सहारनपुर व हरिद्वार में कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू……

prabhatchingari

टीएचडीसी द्वारा आयोजित तीसरे टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 का हुआ सफल समापन

prabhatchingari

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

prabhatchingari

महाराज ने बस संचालन के लिए हिमाचल के परिवहन मंत्री से किया अनुरोध

prabhatchingari

मतदान केंद्रों पर होंगे लू से बचाव के इंतजाम : डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम*

prabhatchingari

Leave a Comment