Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

66वें सीपीसी के लिए मुख्य सम्मेलन का विषय है: ‘संसदों के लिए मूल्यों और सिद्धांतों को कायम रखना*

*66वें सीपीसी के लिए मुख्य सम्मेलन का विषय है: ‘संसदों के लिए मूल्यों और सिद्धांतों को कायम रखना*

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की कार्यकारी समिति की अकरा, घाना (अफ्रीका) में 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में इंडिया रीजन का मजबूत प्रतिनिधित्व कर रही है उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण।

आपको बता दें की सीपीए कार्यकारी समिति सीपीए के नौ क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है जिसमे अफ्रीका, एशिया; ऑस्ट्रेलिया; ब्रिटिश द्वीप और भूमध्यसागरीय; कनाडा; कैरेबियन, अमेरिका और अटलांटिक; भारत; प्रशांत; दक्षिण – पूर्व एशिया।

66th राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में भाग लेने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण भी पहुंची है जो सीपीए इंडिया रीजन का प्रतिनिधित्व कर रही है।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस दौरान विभिन्न बैठको में भाग लिया जिसमे अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की योजना और समीक्षा पर कार्यकारी समिति और उप-समिति की बैठकों में भाग लिया।

सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उत्तराखंड की पहचान ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अवगत किया गया है कि विश्व पटल पर उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया, साथ ही यह टोपी सभी के आकर्षण का केंद्र भी रही।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के साथ झांसी सांसद,सीपीए कोषाध्यक्ष अनुराग शर्मा शर्मा और असम के विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी भी इंडिया रीजन का प्रतिनिधित्व कर रहें है।

इस दौरान सीपीए अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष इयान लिडेल ने कहा की राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) अंतर-संसदीय संवाद के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है। सीपीए की सदस्यता में राष्ट्रमंडल की राष्ट्रीय, राज्य, प्रांतीय और क्षेत्रीय संसदें शामिल हैं। सदस्यता की विविध प्रकृति सीपीए को संसदीय समुदाय के भीतर एक अद्वितीय स्थिति प्रदान करती है ताकि राष्ट्रमंडल में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के तरीके पर एक व्यापक परिप्रेक्ष्य प्रदान किया जा सके और ऐसा करने के तरीके पर नए और अभिनव दृष्टिकोणों पर चर्चा की जा सके।

आपको बता दे की राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का यह सम्मेलन 06 अक्टूबर तक चलेगा।

Related posts

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के श्री रामौत्सव संध्या में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

श्री राम के आध्यात्मिक सार की खोज – दाजी

prabhatchingari

खरगोन के जिनिंग फैक्ट्री में देर रात वारदात को अंजाम दिया, CCTV में चुराते नजर आए | Late night incident in Khargone’s ginning factory, seen stealing in CCTV

cradmin

पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, ड्राइवर की मौत, जांच में जुटी चंदिया पुलिस | Uncontrolled truck collided with tree, driver died, Chandia police engaged in investigation

cradmin

चमोली जिले को मिला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड

prabhatchingari

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां ने अपने विभिन्न एकेडमिक प्रोग्रामों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

prabhatchingari

Leave a Comment