Prabhat Chingari
उत्तराखंड

वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू।

रुद्रप्रयाग- देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन जवाड़ी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एडिशनल उपनिरीक्षक मुकेश रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि एक वाहन खाई में लगभग 150 मीटर नदी किनारे गिरा हुआ है।

SDRF टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाकर वाहन में फंसे घायल व्यक्ति को वाहन से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

उक्त घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था व अचानक जवाड़ी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घायल व्यक्ति से मालूम हुआ कि वाहन में एक और व्यक्ति सवार था जो अभी लापता है, SDRF टीम द्वारा लापता व्यक्ति की सर्चिंग की जा रही है।

*घायल का विवरण:-* श्री रवि राणा उम्र 39 वर्ष

*लापता व्यक्ति:-* प्रमोद जगवाण, उम्र 35 वर्ष
उपरोक्त दोनों ग्राम सुमाड़ी रुद्रप्रयाग के निवासी है।

Related posts

महिला यूपीएल 2025 : ड्राफ्ट में चारों टीमों ने किए स्क्वाड फाइनल

cradmin

सेंट जोजफ्स एकेडमी ने मिडिल स्कूल अलंकरण समारोह में नवनिर्वाचित प्रीफेक्ट्स …….

prabhatchingari

देश का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर आज से हुआ शुरू

cradmin

टीएचडीसीआईएल स्टॉल को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनियों का पुरस्कार दिया ….

prabhatchingari

चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु

prabhatchingari

आशारोड़ी चौकी से आगे पलटा कावड़ियों का ट्रैक्टर कई लोग घायल।

prabhatchingari

Leave a Comment