Prabhat Chingari
राजनीती

पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चेहरा बदले जाने की चर्चा हुई तेज…

देहरादून। लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने से पहले ही भाजपा में भी पांचो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बदले जाने की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही है । जहां पौड़ी लोकसभा सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत, शोर्य डोभाल, के नाम की चर्चा हो रही है तो वही टिहरी से सुबोध उनियाल, मधु चौहान, नेहा जोशी भी मजबूत दावेदार माने जा रहे है। हरिद्वार में पूर्व सीएम निशंक के सामने मदन कौशिक का नाम भी इन दिनों चर्चा मे है। नैनीताल से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के सामने तराई के बड़े और चहेते नेता पूर्व मंत्री अरविंद पांडे भी टिकट को लेकर मजबूत दावेदारी कर रहे है अरविंद पांडे ने तो इसको लेकर पहले भी अपनी इच्छा व्यक्त की है कि यदि पार्टी हाईकमान ने उन्हें मोका दिया तो वह भारी मतों से जीत दर्ज करते हुए लोकसभा पहुचेंगे।अल्मोड़ा में वर्तमान सांसद अजय टम्टा के सामने रेखा आर्य के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। हालाकि भाजपा के नेता अभी तीन नमो का पेनल तैयार करके पार्टी आलाकमान तक भेजगा जिसके बाद आगे की स्थित स्पष्ट हो पायेगी।।

Related posts

सर्वसम्मति से रविंद्र आनंद को चुना गया अध्यक्ष*

prabhatchingari

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका गोपेश्वर द्वारा सगर गांव में कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत: महानगर के विभिन्न मंडलों में हुई कार्यकर्ताओ की कार्यशाला, गांवों में जाकर देंगे सरकारी योजनाओं की जानकारी

prabhatchingari

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

prabhatchingari

संसदीय प्रक्रिया व लोकतांत्रिक की परंपराओं को जानेंगे युवा, करेंगे चर्चा

prabhatchingari

उत्तराखंड को मात्र एक राज्य मंत्री देना उत्तराखंड की जनता का अपमान – सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

Leave a Comment