Prabhat Chingari
Uncategorized

दिवाली-छठ के मौके पर घर जाने में नहीं होगी परेशानी, रेलवे चला रहा 283 स्पेशल ट्रेनें,

नई दिल्ली ,दिवाली और छठ के मौके पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, दिवाली और छठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से 283 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. विभिन्न रूट पर चलने वाली यह ट्रेनें कुल 4480 फेरे लगाएगी.
बता दें कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. दिवाली और छठ पूजा के दौरान उत्तर-प्रदेश और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे हर साल स्पेशल ट्रेनें चलाता है. रेलवे इस साल भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. जिसमें सभी जोन के रूट्स की ट्रेनें शामिल हैं.
दिवाली और छठ महापर्व के दौरान सुविधाजनक आवागमन के लिए नई दिल्ली, जम्मूतवी-बरौनी, अंबाला कैंट, फिरोज़पुर कैंट आदि स्टेशनों से पटना जंक्शन, दानापुर, सहरसा सहित अन्य स्टेशनों के लिए विभिन्न पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इसके अलावा रेलवे द्वारा मुजफ्फरपुर एवं दानापुर से आनंद विहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

Related posts

विधायक पार्वती दास ने जनपद के समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी अहमदाबाद में पहुँचे गांधी आश्रम, चलाया चरखा, राष्ट्रपिता को किया याद*

prabhatchingari

धारकोट से जोनला गांव पहुंची आराध्य देव रावल देवता की बन्याथ (देवरा) यात्रा*

prabhatchingari

वैश्विक शिक्षा सम्मेलन का सफल समापन

prabhatchingari

फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) ने जीता अंडर 12 दून सौकर ( फुटबाल ) टूर्नामेंट 2023

prabhatchingari

पुलिस मुख्यालय के पीछे मौजूद ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती

prabhatchingari

Leave a Comment