Prabhat Chingari
उत्तराखंड

स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप।

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के एक नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी स्कूल की मेल पर आई है। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम ने स्कूल पहुंचकर चेकिंग की। हालांकि, कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला।

प्रभारी कोतवाली मुकेश त्यागी ने बताया कि द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला को मेल पर धमकी मिली है। विद्यालय के डायरेक्टर मनिंदर एस जुनैजा ने तहरीर देकर इसकी जानकारी दी है। डायरेक्टर ने बताया है कि 30 जुलाई रविवार को शाम 5.30 बजे विद्यालय की ईमेल पर एक मैसेज आया।

कुछ देर बाद 7.42 बजे एक ओर मैसेज विद्यालय की ईमेल पर आया। जिसमें कहा गया था कि 31 जुलाई सोमवार के दिन विद्यालय को बम से उड़ा देंगे। कोतवाल मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

मेल कहां से आई से इसकी जांच की जा रही है। सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवाड ने भी विद्यालय आकर समूचे विद्यालय की छानबीन की। विद्यालय के मैनेजर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है

Related posts

मुख्यमंत्री से मुलाकात में उभरा रोडमैप – देवभूमि में खेलों की नई उड़ान

cradmin

उत्तराखंड प्रदेश में दो दिन का अलर्ट हुआ जारी,

prabhatchingari

चमोली जिले के कोठियालसैंण पावर हाउस में लगी आग, बिजली सप्लाई हुई ठप्प

prabhatchingari

सूबे में पढ़ाई के साथ कमाई भी करेंगे छात्र-छात्राएंः डा. धन सिंह रावत

prabhatchingari

27 वां आईसीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट टीएचडीसीआईएल ने सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

prabhatchingari

दिव्य ज्योति समूह की बहिनों ने मंत्री गणेश से की मुलाकात, रखीं विकास की बातें

cradmin

Leave a Comment