Prabhat Chingari
खेल–जगत

तीन दिवसीय शरद कालीन प्रतियोगिता हुआ शुभारंभ

गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
कर्णप्रयाग ब्लॉक की तीन दिवसीय शरद कालीन प्रतियोगिता हुआ शुभारंभ
विकासखंड कर्णप्रयाग की तीन दिवसीय शरद कालीन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट द्वारा मां सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
क्रीड़ा मैदान गौचर में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरद कालीन खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन हुई मार्च पास्ट में संकुल झिरकोटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संकुल नौटी रहा। 600 मीटर सव जूनियर वर्ग बालक वर्ग में तेफना के नवीन ने प्रथम, संकुल झिरकोटी के संकित नायक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर सोनला भकुण्डा का प्रियांशु रहा। इसी के बालिका वर्ग में कु. आरूषी संकुल भकुण्डा सोनला ने प्रथम स्थान पर रही, जबकि संकुल झिरकोटी की कोमल नेगी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट व खंड शिक्षाधिकारी सुश्री कैना चौहान ने विजेताओं को मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा समन्वयक कुलदीपक सिंह रावत के अलावा विकासखंड के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा खेल भावना के साथ अनुशासन में रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज की गई। ।

Related posts

खेल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुई बालकों की वालीबाल प्रतियोगिता

prabhatchingari

महिला क्रिकेट को नया मंच: 25 नवम्बर से शुरू होगी देहरादून जिला महिला क्रिकेट लीग

cradmin

यूएसएन इंडियंस ने नैनीताल एसजी पाइपर्स को हराकर की जीत दर्ज

prabhatchingari

युवाओं का करियर विकल्प बन रहा है खेल: रेखा आर्या

cradmin

मंत्री गणेश जोशी ने पेस्टल वीड स्कूल में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी एक्वाटिक चैंपियनशिप में छात्रों को पुरुस्कार वितरित किये

prabhatchingari

द पेसल वीड स्कूल देहरादून ने उत्साहपूर्वक मनाया 33वां स्थापना दिवस

prabhatchingari

Leave a Comment