Prabhat Chingari
उत्तराखंड

*एकता मॉल के जरिए मिलेगी उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान: डॉ अग्रवाल*

देहरादून-वित्त व शहरी विकास, आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार के अंदर एकता (यूनिटी) मॉल खोले जाने के लिए अपनी संस्तुति दी है। बता दें कि एकता मॉल के खुलने से हरिद्वार आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं को अपने घर लौटने के दौरान उत्तराखंड ही नहीं, देश के किसी भी राज्य का मशहूर हस्तशिल्प सामान और कपड़े की खरीदारी एक छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगी।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण जल्द ही 164 करोड़ की लागत से हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ज्वालापुर में एकता मॉल का निर्माण करेगा। बताया कि एकता में अनेकता को समेटने वाले इस मॉल में देश के सभी राज्यों की एक-एक दुकान रहेगी। उन्होंने बताया कि मॉल के लिए रानीपुर झाल के समीप जगह भी चिह्नित कर ली गई। बताया कि डीपीआर से लेकर डिजाइन तक फाइनल हो चुका है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि मॉल में भारत के विभिन्न हिस्सों से पारंपरिक वस्त्र और हस्तशिल्प एक स्थान पर मिलेंगे। बताया कि एकता मॉल का गठन भारत के पारंपरिक वस्त्रों और कारीगर हस्तशिल्प की जीवंतता और विविधता में निहित एक आकर्षक, आरामदायक खरीदारी अनुभव के लिए किया गया है। इससे उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि एकता मॉल में विभिन्न राज्यों की संस्कृति तो देखने को मिलेगी ही, साथ ही मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। बताया कि बहुमंजिला मॉल में ओपन सिनेमा हाल भी बनाया जाएगा। जिसमें किसी भी तल से लघु नाटिका या फिल्म देखी जा सकेगी।

Related posts

“तू झूम, ये तूने क्या किया….’’ सूफी गीत 30 मई को होगा लॉन्च

cradmin

आज, सिद्धि योग में, जानें पंचांग और राशिफल

cradmin

जो बोले सो निहाल के उद्घोष के साथ खुले सिक्ख धर्म स्थल श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट

prabhatchingari

यही रात अंतिम यही रात भारी चुनाव की आखिरी घड़ी में राजनीति दल हुए चौकन्ना हर गली हर मोहल्ले में रख रहे है नजर

prabhatchingari

गोपेश्वर महाविद्यालय में 18 मार्च को आयोजित होगी विकसित भारत युवा संसद

prabhatchingari

सरकार है आपदा से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी,की जाएगी हर संभव मदद-रेखा आर्या

prabhatchingari

Leave a Comment