Prabhat Chingari
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाल में दर्दनाक हादसा एक कि मौत

रिपोर्ट मनोज कोठारी देहरादून/ मोहब्बत वाला चौकी आईएसबीटी थाना पटेल नगर पर सूचना प्राप्त हुई की मोहोबबेवाला चौक पर एक एक्सीडेंट हो गया है, सूचना पर तत्काल थाना पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर टाटा 407/ट्रक संख्या DL1MA2877, जो आशारोडी की ओर से आ रहा था, मोहबेवाला चौक पर टर्न कर रहे दूसरे ट्रक से टकराकर नाले में गिर गया, जिसकी चपेट में चार दोपहिया वाहन (स्कूटी) आ गए व एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, तथा चौक से घूमने वाला दूसरा ट्रक सड़क के दूसरी साइड में डिवाइडर के ऊपर से जाकर कार से टकरा गया। घायल को तत्काल प्राइवेट वाहन से लाइफ लाइन चिकित्सालय भिजवाया गया, जहाँ से उसे दून चिकित्सालय रेफेर किया गया, जहां डॉक्टर द्वारा घायल को मृत घोषित कर दिया गया है।

*नाम पता मृतक :-* अभय कुमार पुत्र शिव पूजन उम्र 52 वर्ष निवासी गांधी ग्राम थाना पटेल नगर देहरादून
मृतक व्यक्ति सेल्समैन का कार्य करता था। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। मृतक के पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है, घटना के संबंध में जांच प्रचलित है।

Related posts

युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

cradmin

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, भवन निर्माण का एलान

cradmin

जोशीमठ नगर व ग्रामीण मंडल का लाभार्थी संपर्क कार्यशाला का आयोजन

prabhatchingari

मंडल घाटी में चला वृहद मतदाता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान….

prabhatchingari

आरोपी को फांसी देने के साथ ही धर्मांतरण विरोध कानून लागू किए जाने की मांग की | Along with hanging the accused, demanded the implementation of anti-conversion law

cradmin

गोपेश्वर में सीएम श्री धामी का भव्य रोड शो में उमड़ा जन सैलाब….

prabhatchingari

Leave a Comment