Prabhat Chingari
Uncategorized

संतान दायिनी शक्ति शिरोमणि माता अनुसूया का दो दिवसीय मेला हुआ प्रारंभ*

*संतान दायिनी शक्ति शिरोमणि माता अनुसूया का दो दिवसीय मेला हुआ प्रारंभ*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
संतान दायिनी शक्ति शिरोमणि माता अनसूया का दो दिवसीय मेला विधि विधान व पूजा-पाठ के साथ सोमवार को शुरू हो गया। राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट एवं बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मेले का शुभारंभ किया। दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर क्षेत्र की सभी देवियों डोलियां भी सती मां अनसूया के दरवार पहुॅची। मॉ अनसूया मंदिर में दत्तात्रेय जयंती पर सम्पूर्ण भारत से हर वर्ष निसंतान दंपत्ति और भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुॅचते है। जिला प्रशासन ने मेले के दौरान पूरे पैदल मार्ग पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए है। विदित हो कि पौराणिक काल से दत्तात्रेय जयंती पर हर वर्ष सती माता अनसूया में दो दिवसीय मेला लगता है। मॉ अनुसूया मेले में निसंतान दंपत्ति और भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुूचते है। मान्यता है कि मां के दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। मां सबकी झोली भरती है। इसलिए निसंतान दंपत्ति पूरी रात जागकर मां की पूजा अर्चना कर करते है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में जप और यज्ञ करने वालों को संतान की प्राप्ति होती है। इसी मान्यताओं के अनुसार, इसी स्थान पर माता अनुसूया ने अपने तप के बल पर त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और शंकर) को शिशु रूप में परिवर्तित कर पालने में खेलने पर मजबूर कर दिया था। बाद में काफी तपस्या के बाद त्रिदेवों को पुनः उनका रूप प्रदान किया और फिर यहीं तीन मुख वाले दत्तात्रेय का जन्म हुआ। इसी के बाद से यहां संतान की कामना को लेकर लोग आते हैं। यहां दत्तात्रेय मंदिर की स्थापना भी की गई है। बताते है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने मां अनुसूया के सतीत्व की परीक्षा लेनी चाही थी, तब उन्होंने तीनों को शिशु बना दिया। यही त्रिरूप दत्तात्रेय भगवान बने। उनकी जयंती पर यहां मेला और पूजा अर्चना होती है।    

Related posts

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महिलाओं के प्रति आ मर्यादित बयान देने पर बीजेपी महानगर महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

prabhatchingari

361 सीएचओ की तैनाती को मिली चुनाव आयोग की मंजूरी…..

prabhatchingari

यू.सी. ध्यानी आयोग ने दी अंतरिम रिपोर्ट…

cradmin

कमांडेंट SDRF ने वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में ली मासिक सम्मेलन, दिए दिशानिर्देश

prabhatchingari

कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर लगी मोहर, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

prabhatchingari

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, व तनाव प्रबंधन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें- डॉ. रोहित साने

prabhatchingari

Leave a Comment