Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गोपेश्वर महाविद्यालय में दो दिवसीय योग कार्यशाला का हुआ समापन

*गोपेश्वर महाविद्यालय में दो दिवसीय योग कार्यशाला का हुआ समापन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया है।
समापन सत्र में प्रभारी प्राचार्य प्रो.स्वाति नेगी ने योग से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि योग हमारे भौतिक और आध्यात्मिक जीवन को पुष्ट करता है, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है। योग प्रशिक्षिका संगीता नेगी ने कहा कि योग आत्मा और परमात्मा का मिलन करवाता है, जो जीवन में जोड़ना सिखाता है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज प्रसाद नौटियाल ने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों की दी हुई एक ऐसी धरोहर है जो विश्व कल्याण की राह दिखाती है। इसलिए योग को जीवन में उतारना आवश्यक है।
इस अवसर पर डॉ. विधि ढ़ौंडियाल, साक्षी फोनिया, अतुल, सुमित, अदिति, मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

महाराज ने की सिक्किम के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड आने का दिया न्यौता

cradmin

यू.टी.यू सॉफ्टवेयर घोटाले में कुलपति डॉ. ओमकार यादव के साथ मिली भगत एवं अंदर खाने सह दिए जाने से नाराज़ छात्रों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला जलाया

cradmin

दोषियों को किसी भी सूरत में न बख्शा जाय, पीड़ितों को मिले न्याय

cradmin

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रदेश की खुशहाली की कामना

cradmin

श्री राम एमएनडी सेंटर देहरादून में मोटर न्यूरॉन डिजीज जागरूकता कैंप का आयोजन

prabhatchingari

सारमंग मैराथन में 5 देशों और 21 राज्यों के धावक तैयार

cradmin

Leave a Comment