Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चरण पादुका मार्ग पर दो नाबालिग रास्ता भटके, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

चमोली – कोतवाली श्री बद्रीनाथ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि श्रीमती नीतू देवी पत्नी चंदन कुमार निवासी ग्राम नेर थाना मखदुमपुर जिला जहानाबाद बिहार द्वारा अंकित कराया गया है कि उनका पुत्र जिगर कुमार उम्र 11 वर्ष व उनकी बहिन अंजली देवी पत्नी सुचित पांडे निवासी विराजबीघा तहसील आम्बा जिला औरंगाबाद बिहार का पुत्र गोलू कुमार उम्र 17 वर्ष जो की चरण पादुका की तरफ चले गए हैं और जिनके नंबर पर मेरे द्वारा लगातार संपर्क किया जा रहा है लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा हैं उनको गए हुए काफी समय हो गया है।’ जिला पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन हेतू SDRF टीम कि मांग की गई।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम एडिशनल उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल चरण पादुका से आगे नीलकंठ ट्रैक में करीब 4 किलोमीटर आगे ऋषि गंगा नदी के दाहिनी तरफ से दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर नीचे मन्दिर की और लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिगों द्वारा बताया गया कि हम चरण पादुका से आगे नीलकंठ ट्रैक के लिए घूमने निकले थे लेकिन चरण पादुका से करीब 4 किलोमीटर आगे कोहरा होने के कारण रास्ता भटक गये व ट्रैक में आगे न जाकर दाहिनी तरफ चले गए जिससे हमें रास्ते का सही पता नहीं चल पाया और हमें आगे रास्ता नहीं मिला तथा नेटवर्क ना होने के कारण हमारा किसी से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था।

SDRF टीम द्वारा नीलकंठ ट्रैक में रास्ते में मिल रहे अन्य यात्रियों/श्रद्धालुओं से पूछताछ कर, अथक प्रयास से उक्त दोनों नाबालिक बच्चों को चरण पादुका से करीब 04 किमी आगे नीलकंठ ट्रैक पर सकुशल बरामद किया गया। सकुशल बरामद किए जाने के उपरांत दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा इस विकट समय में SDRF की त्वरीत कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

गुमशुदा बालकों का विवरण :-

(1) जिगर कुमार पुत्र चंदन कुमार निवासी ग्राम नेर थाना मखदुमपुर जिला जहानाबाद बिहार उम्र 11 वर्ष
(2) गोलू कुमार पुत्र सुचित पांडे निवासी विराजबीघा तहसील आम्बा जिला औरंगाबाद बिहार उम्र 17 वर्ष

Related posts

खेल मंत्री ने कबड्डी व कलारीपयट्टू के देखें मैच

prabhatchingari

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने उत्साह, खूबसूरती और एकजुटता के साथ मनाया तीज 2025

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने टिहरी हाइड्रो परिसर का दो दिवसीय सघन निरीक्षण किया

prabhatchingari

कुलपति डॉ. ओंकार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी के पटेल को तुरंत बर्ख़ास्त करे सरकार ! जाँच को कर रहे है प्रभावित ! 10 मार्च से छात्र देंगे शांतिपूर्ण धरना !

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग को मिले 40 और नर्सिंग अधिकारी

prabhatchingari

उत्तरकाशी के सोमेश पवार ने प्राप्त किया पहला स्थान

prabhatchingari

Leave a Comment